फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know history of geetika tyagi

सामने आया गीतिका त्यागी का गंदा अतीत

Tue, 25 Feb 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
know history of geetika tyagi

एक निर्देशक पर कास्टिंग काऊच का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का गंदा अतीत सामने आया है।

विज्ञापन


इन दिनों निर्देशक सुभाष कपूर को थप्पड़ मारने वाला वीडियो यूट्यूब पर रिलीज करके सुर्खियों में छाईं अभिनेत्री गीतिका त्यागी के अतीत का एक गंदा रहस्य सामने आया है।

पता चला है कि एक टीवी चैनल में पत्रकार रह चुकीं गीतिका को 2004 में अपनी साथी पत्रकार का एटीएम चुरा कर पैसा निकालने के आरोप में नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
विज्ञापन


गीतिका ने जिस पत्रकार के एटीएम पर हाथ साफ किया था वह उस टीवी चैनल में एंकर थी और इन दिनों एक राजनीतिक पार्टी की अहम सदस्य है। सूत्रों के अनुसार गीतिका और वह एंकर एक ही मेक-अप रूम शेयर करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एंकर अक्सर अपना बैग रूम में छोड़ जाती थीं। तभी एक बार गीतिका ने उनका एटीएम कार्ड बैग से निकाल कर उसे इस्तेमाल कर लिया। उस एंकर को पैसे निकलने का पता चला तो उसने मैनेजमेंट से शिकायत की।

सूत्र बताते हैं कि पहले तो गीतिका ने आरोपों से इंकार किया, लेकिन बाद में अपनी गलती मान ली। असल में, गीतिका की हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।


रिकॉर्डिंग देखने के बाद गीतिका अपना बचाव नहीं कर सकीं। टीवी चैनल ने तत्काल गीतिका को इस्तीफा देने को कहा। राजनेता बन चुकीं एंकर ने मीडिया में आई इस घटना की पुष्टि की है, जबकि गीतिका इस मामले में कोई  जवाब नहीं दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed