Prateik Babbar: कम उम्र में उठा मां का साया और लगी ड्रग्स की लत, दोस्तों पर खर्च करने के लिए की पहली फिल्म
Prateik Babbar Birthday: बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर चलिए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां।
विस्तार
प्रतीक बब्बर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल की संतान हैं। प्रतीक बब्बर जीवन काफी ऊथल-पुथल भरा रहा है। अभिनेता ने अपने जीवन में कई भावनात्मक दुख सहे हैं और मुश्किलों का सामना किया है। अभिनेता ने अपने जन्म के महज 15 दिन बाद ही अपनी मां को खो दिया। इसके बाद उनके अपने पिता के साथ भी मतभेदों से भरा रिश्ता रहा, जिस वजह से उन्होंने कई मौकों पर अकेलापन भी महसूस किया है। अभिनेता अपने जीवन में काफी बेबाक रहे हैं। एक बार अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने सफल फिल्म जाने तू या जाने ना, बस इस वजह से की थी, ताकि वो इससे मिले पैसे अपने दोस्तों पर खर्च कर सकें। अभिनेता के जन्मदिन पर आइए, जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनकही बातें।
पिता से करते थे नफरत
अभिनेता प्रतीक बब्बर का जन्म 28 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ। जन्म के महज 15 दिनों के अंदर मां को खो देने के बाद प्रतीक की परवरिश उनके नाना-नानी ने की। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ऐसा भी समय था, जब प्रतीक अपने पिता से नफरत करते थे। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था, 'मेरे पिता के पास मेरी बात सुनने का वक्त नहीं था। सब लोग मुझे मेरी मां की कामयाबी के बारे में बताते थे, लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मेरे दिमाग में आवाजें कौंधती थी कि मेरी मां मेरे साथ क्यों नहीं है।' अभिनेता अपनी मां को बहुत ज्यादा मिस करते थे, जिसके कारण उन्हें काफी अकेलापन भी महसूस होता था।
विवादों से रहा नाता
बचपन से मां के बिना बड़े होने के कारण प्रतीक काफी अकेला महसूस करते थे। इस वजह से उनके स्वभाव में काफी ज्यादा कटुता भी आ गई थी। इस वजह से बहुत कम उम्र में ही उन्होंने नशा का सेवन करना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि महज 12 की उम्र में उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी, इसकी वजह से उन्हें 17 साल की उम्र में रिहैब सेंटर भी जाना पड़ा था। इसके अलावा उन पर साल 2018 में गोवा रोड एक्सिडेंट का केस भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा अभिनेत्री एमी जैक्सन के साथ अपने रिश्ते की वजह से भी वह काफी चर्चा में रहे थे। अभिनेता ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत अधूरी रह गई थी।
New Year Songs: 'किसिक' से लकर 'आई नहीं' तक न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल, गानों की लिस्ट है हाई-फाई
इस वजह से जाने तू या जाने ना में किया था काम
प्रतीक बब्बर काफी वक्त तक लाइमलाइट से दूर रहे थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से की थी। इस फिल्म में वह जेनेलिया डीसूजा के भाई बने थे। हालांकि फिल्म से उन्हें खास पहचान नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने का एक दिलचस्प कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म में बस इस वजह से काम किया था, क्योंकि वह अपने दोस्तों के ऊपर खर्च करना चाहते थे।
Actress Reject Mother Role: माधुरी ने लेकर काजोल तक, मां के किरदार निभाने से कर दिया इंकार
ख्वाबों का झमेला में आएंगी नजर
पहली फिल्म के बाद प्रतीक ने 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया। इस बाद में वह 'मुल्क', 'बागी 2', 'छिछोरे' और 'दरबार' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। इनमें से कुछ सफल रहीं, तो कुछ फ्लॉप हुईं, लेकिन प्रतीक ने अपने काम से तारीफें बटोरीं। इससे पहले प्रतीक बब्बर इंडिया लॉकडाउन में नजर आए थे। अब वह जल्द ही ख्वाबों का झमेला में नजर आएंगे।
Satya Dev: अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके सत्यदेव का खुलासा, कहा- 'आरआरआर' के लिए की थी शूटिंग, लेकिन..