Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में नजर आएंगे शहजादा धामी, सेट से निकाले जाने के कारण विवादों में रहे अभिनेता
अभिनेता शहजाद धामी अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कारण काफी विवादों में रहे। शहजाद अब बिग बॉस 18 में नजर आने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं शहजाद को लेकर क्यों हुई थी चर्चा।
विस्तार
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' 18 का धमाकेदार आगाज कल यानी 6 अक्तूबर से होने वाला है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है। शो के मेकर्स ने इस प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में 'ये रिश्ता का क्या कहलाता है' एक्टर शहजादा धामी इस बार हिस्सा लेने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्यों चर्चा में रहे शहजाद धामी।
प्रोमो में कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्होंने चार शो किए हैं और एक शो में मेकर्स ने उन्हें बेइज्जत करके शो से बाहर निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि मेरे मुकद्दर से ज्यादा मुझे मिलेगा नहीं और किसी की दम नहीं कि मेरे मुक्कदर से कोई छीन ले। यह देखते ही लोग समझ जाते हैं कि वो शहजादा धामी ही हैं।
शहजादा धमी पंजाब से हैं। शहजादा को मुझसे शादी करोगे, छोटी सरदारनी, शुभ शगुन और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शो में देखा जा चुका है। इन शो के अलावा शहजादा ने एक गाना भी रिलीज किया जिसका शीर्षक था 'शहजादा'। इसके अलावा एक और गाना 'किस्मत' भी शहजादा ने बनाया था।
Bigg Boss 18: गुफा जैसा किचन, किले जैसा बेडरूम, बेहद शानदार है बिग बॉस का नया घर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के मेकर्स ने शहजादा पर इल्जाम लगाया था कि वह दोनों सेट पर बाकी क्रू मेंबर्स से काफी बुरा व्यवहार करते थे इसलिए मेकर्स ने उन्हें टर्मिनेट कर दिया। कई दिनों से मेकर्स के पास लगातार दोनों की शिकायतें आ रही थीं। इसलिए मेकर्स ने दोनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्हें शो से हटाए जाने का स्टेटमेंट भी मेकर्स ने जारी किया था।