क्या सलमान की सगी बहन नहीं हैं अर्पिता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सलमान की बहन अर्पिता की शादी की चर्चाएं हैं। वह दिल्ली के एक व्यवसायी आयुष शर्मा के साथ शादी कर रही हैं। शादी 16 नवंबर को धूमधाम के साथ होने जा रही है। इस शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गजों के आने की उम्मीद है।
सलमान का परिवार इस शादी की तैयारियां भी शुरू कर चुका है। आयुष का साथ अर्पिता का अफेयर करीब 6 महीने पुराना है। अफेयर में आने के बाद अर्पिता ने आयुष के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था। अर्पिता का बॉलीवुड में आने का कोई कार्यक्रम कभी से नहीं रहा है।
सगी बहन नहीं हैं अर्पिता
अलवीरा के अलावा भी सलमान खान की एक और बहन है अर्पिता। सलमान खान के पिता सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया है। अर्पिता सभी खान भाई-बहनों में सबसे छोटी है।
वह खान परिवार में तब आई थीं, जब सलीम खान ने हेलन के साथ दूसरी शादी की थी। हेलन और सलीम की कोई संतान नहीं हुई, इसलिए उन्होंने अर्पिता को बचपन में गोद ले लिया था। तब से वो परिवार के सदस्य की तरह रहती हैं। कहा जाता है कि वह सलमान खान की बेहद चहेती हैं।