फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about sahid kapoors affairs

हर हीरोइन को दिखता क्या है इस हीरो में?

Wed, 16 Apr 2014 12:11 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
know about sahid kapoors affairs

शाहिद कपूर जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चाओं में रहे हैं उससे कम चर्चा उनके अफेयर्स की भी रही है। शाहिद के बारे में कहा जाता रहा है कि वह फिल्म में जिस एक्ट्रेस के साथ काम करते हैँ उससे अफेयर कर बैठते हैं। इन अफेयर्स की खूबी यह होती है कि ये लंबे समय तक नहीं चलते हैं। समय के साथ यह अफेयर टूट जाते हैं।

विज्ञापन

करीना के साथ शुरुआत

know about sahid kapoors affairs

करीना कपूर के साथ शाहिद कपूर के अफेयर की शुरूआत तब हुई थी जब उन्होंने शाहिद के साथ फिल्म फिदा में काम किया था। इसी फिल्म से उन दोनों के बीच अफेयर चल निकला।


विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता राव के साथ बना रिश्ता

know about sahid kapoors affairs

सूरज बड़ाताज्या की फिल्म विवाह में अमृता राव और शाहिद कपूर की जोड़ी बनी। यह फिल्‍म हिट हुई। इस फिल्म में दोनों ने आदर्श प्रेमी और पति-पत्नी की भूमिकाएं निभाईं। इस फिल्‍म के बाद शाहिद का नाम अमृता राव के साथ लंबे समय तक जोड़ा जाता रहा।

विज्ञापन

प्रियंका के साथ अफेयर

know about sahid kapoors affairs

प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने की थी। इस फिल्‍म के बाद प्रियंका और शाहिद कपूर के बीच अफेयर चल निकला। इस अफेयर की भनक लोगों को तब लगी जब आयकर विभाग के छापे में प्रियंका चोपड़ा के घर शाहिद कपूर हॉफ पैंट में पाए गए।

विद्या बालन के साथ

know about sahid kapoors affairs

शाहिद कपूर और विद्या बालन की जोड़ी फिल्म किस्मत कनेक्‍शन में आई थी। यह फिल्म भी नहीं चली और इस जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया। लेकिन इस फिल्‍म के बाद शाहिद कपूर और विद्या बालन के रोमांस की खबरें खूब आती रहीं।

ताजा मामला सोनाक्षी सिन्हा का

know about sahid kapoors affairs

सोनाक्षी सिन्हा का नाम कभी भी किसी हीरो के साथ नहीं जुड़ा। लेकिन यह तब तक रहा जब तक उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म नहीं की। सोनाक्षी ने जैसे ही शाहिद कपूर के साथ आर राजकुमार फिल्म की वैसे ही उनका नाम शाहिद कपूर के साथ जुड़ने लगा। चर्चाएं यहां तक आगे बढ़ी कि शाहिद कपूर के जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा गोवा तक पहुंच गईं। हालांकि बाद में वह इसका खंडन करती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed