{"_id":"408ab5c3e5b36e8251637efed80443cc","slug":"know-about-bipasha-basu-future-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा के होने वाले 'पतिदेव' का जवाब तो सुनिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिपाशा के होने वाले 'पतिदेव' का जवाब तो सुनिए
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 28 Mar 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
बिपाशा बसु के होने वाले पति को जानते हैं आप? चलिए उनकी बातें तो सुन ही लीजिए। बिपाशा सुन रहीं हैं?
विज्ञापन
बिपाशा बसु जल्द ही अभिनेता हमरन बवेजा के साथ शादी करने जा रहीं हैं। वह जॉन अब्राहम के बाद हरमन से ही डेटिंग कर रहीं हैं।
काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हरमन और बिपाशा का रिश्ता अब सबके सामने है। साथ ही जबसे इसका खुलासा हुआ है तभी से दोनों के सगाई और शादी करने जैसी ख़बरें भी आ रही है।
लेकिन हमेशा से इस बारे में चुप रहने वाले हरमन ने अभी भी उनकी और बिपाशा की शादी पर चुप्पी ही लगा रखी है।
कहा जा रहा है कि हरमन और बिपाशा हरमन की फ़िल्म के बाद सगाई और इस साल के अंत में शादी कर लेंगे। लेकिन जब अपनी फ़िल्म के प्रोमोशन में जुटे हरमन से जब इस पर सवाल पूछा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, " क्या यह सिर्फ रिपोर्ट के आधार पर कहा जाना सही है ...तो आप क्या कहना चाहते है। मैं इसे खबर को उस वक़्त पुख्ता करूँगा जब ऐसा होगा।
विज्ञापन