Savi: केके का गाना 'वादा हमसे करो' रिलीज, दिवंगत गायक की आवाज सुनकर फैंस हुए भावुक
अपनी गायकी से लाखों दिलों पर राज करने वाले गायक केके का गाना 'वादा हमसे करो' रिलीज हो गया है। इस गाने में दिवंगत सिंगर की आवाज सुनकर लोग भावुक हो गए हैं।
विस्तार
'वादा हमसे करो' की खास बात यह है कि इसे केके ने गाया है। केके का यह गाना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस गाने की शुरुआत में मेकर्स ने केके को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "लाखों दिलों को मंत्रमुग्ध करने वाली अविश्वसनीय आवाज। लेजेंड्री केके का अपने प्रशंसकों को एक और उपहार। दो मिनट 50 सेकंड लंबे इस गाने को पीयूष शंकर ने कंपोज किया है। वहीं, इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। हाल ही में सावि के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने खुलासा किया था कि केके का आखिरी गाना लोगों को इस फिल्म में सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि इस गाने को रिकॉर्ड करने के एक हफ्ते बाद ही केके का निधन हो गया था।
इस गाने की रिलीज के बाद फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। अपने फेवरेट सिंगर की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में फैंस भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, "केके सर का अंतिम उपहार, क्या सुरीली आवाज है, हम आपको हमेशा याद करते हैं सर। " दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं अब भी स्वीकार नहीं करना चाहता कि केके अब इस दुनिया में नहीं हैं.. अमर आवाज.. इस गाने ने मुझे भावुक कर दिया।" इसके अलावा और भी बहुत से लोग सोशल मीडिया पर इस गाने को सुनकर दिवंगत गायक को याद कर रहे हैं।
सावि की बात करें तो फिल्म में दिव्या खोसला मुख्य भूमिका में हैं। वे पर्दे पर एक गृहिणी के किरदार में दिखेंगी। वहीं, उनके पति का किरदार हर्षवर्धन ने निभाया है। फिल्म में उनके पति को उस अपराध के लिए जेल में डाल दिया जाता है, जो उन्होंने किया ही नहीं। यह फिल्म 31 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने 'जान' के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट कर लुटाया कुणाल खेमू पर प्यार