KK Goswami: शक्तिमान फेम केके गोस्वामी की कार में लगी आग, बाल-बाल बची बेटे की जान
'भाभी जी घर पर हैं', 'शाका लाका बुम बुम', 'सीआईडी' जैसे शोज कर चुके एक्टर केके गोस्वामी के बेटे के साथ हादसा होते-होते टल गया।
विस्तार
टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता केके गोस्वामी को आपने अपने बचपन के पसंदीदा शोज में जरूर देखा होगा, एक्टर ने 'शक्तिमान' और 'गुटुर गू' जैसे कई सारे शोज में काम किया है। हाल ही में, केके गोस्वामी को एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा. बता दें कि, अभिनेता की कार में दिन दहाड़े आग लग गई। इस घटना के दौरान केके गोस्वामी मुंबई में मौजूद थे। गौरतलब है कि यह घटना सिटी सेंटर के एसवी रोड पर हुई थी, जहां केके गोस्वामी का बेटा अपने पिता की कार से अपने घर से फिल्मिस्तान स्टूडियो के पास अपने कॉलेज जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवदीप जब कार चला रहा था तो उसमें अचानक आग लग गई। सौभाग्य से फायर ब्रिगेड और मुंबई पुलिस की टीम मौके मौके पहुंच गई और स्थिति पर काबू पा लिया। केके गोस्वामी का बेटा बाल-बाल बच गया। उसे किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। साथ ही इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार में आग कैसे लगी।
बता दें कि केके गोस्वामी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। एक्टर बनने से पहले वो गांव में एक स्टूडियो चलाते थे। 3 फुट के केके गोस्वामी ने मुंबई आकर काफी संघर्ष किया। उन्होंने बीएर बार में नौकरी की थी और यहीं पर उन्हें एक गार्ड ने डंडे से मारकर भगा दिया था। उन्होंने पानी पीकर भले कुछ समय गुजारे लेकिन आज वो जानी-मानी हस्ती बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: ऋतिक और अर्सलान गोनी के साथ डिनर करने पहुंचीं सुजैन खान, सामने आईं तस्वीरें