फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KK Could Have Been Saved if CPR Was Administered on Time in Kolkata nazrul mancha auditorium Doctor Reveals

KK Death: 'बच सकती थी केके की जान' डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा, हकीकत जान हर कोई हैरान

Thu, 02 Jun 2022 06:27 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Thu, 02 Jun 2022 06:27 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर केके के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें निधन से ठीक पहले उनकी बिगड़ी हालत नजर आई है। ऐसे ही एक वीडियो में केके हजारों फैन्स से घिरे नजर आए, जिसमें उनकी टीम उन्हें कॉन्सर्ट वेन्यू से बाहर निकालने की कोशिश करती दिखी।

विज्ञापन
KK Could Have Been Saved if CPR Was Administered on Time in Kolkata nazrul mancha auditorium Doctor Reveals
सिंगर केके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केके की अचानक हुई मौत से पूरे देश को सदमा लगा है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर का निधन मंगलवार (31 मई) रात दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तब वह कोलकाता में आयोजित कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, अब डॉक्टरों ने केके को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि केके की जान बचाई जा सकती थी। डॉक्टरों ने जान बचाने का तरीका भी बताया। 

विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया यह बड़ा खुलासा

बता दें कि केके के निधन के बाद डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि गायक के दिल में कई जगह ब्लॉकेज थी। इसके बावजूद उन्हें बचाया जा सकता था। डॉक्टरों का कहना है कि अगर केके को सही समय पर सीपीआर दिया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। केके का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि केके की बाईं वाली मुख्य धमनी में काफी ज्यादा ब्लॉकेज थी। वहीं, अन्य धमनियों और उप-धमनियों में भी थोड़ी-थोड़ी रुकावट थी। लाइव शो के दौरान काफी ज्यादा एक्साइटमेंट की वजह से खून का प्रवाह रुक गया, जिसके चलते केके कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो गए और उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर ही बिगड़ने लगी थी केके की तबीयत

सोशल मीडिया पर केके के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें निधन से ठीक पहले उनकी बिगड़ी हालत नजर आई है। ऐसे ही एक वीडियो में केके हजारों फैन्स से घिरे नजर आए, जिसमें उनकी टीम उन्हें कॉन्सर्ट वेन्यू से बाहर निकालने की कोशिश करती दिखी। उस दौरान केके बेहद थके हुए नजर आए। वहीं, दूसरे वीडियो में केके अपनी टीम से बातचीत करते दिखे। उस दौरान उन्होंने अपनी टीम को ऑडिटोरियम में काफी ज्यादा गर्मी होने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

मुंबई में हुआ केके का अंतिम संस्कार

बता दें कि केके का अंतिम संस्कार गुरुवार (2 मई) मुंबई के वर्सोवा में हुआ। इस दौरान राहुल वैद्य, उदित नारायण, जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, श्रेया घोषाल, अलका याग्निक, शिल्पा राव और पापोन आदि सेलिब्रिटीज ने केके को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed