फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Star Shehnaaz Gill blocked Salman khan number when he called her for the film

Shehnaaz Gill: आखिर क्यों शहनाज ने कर दिया था सलमान का नंबर ब्लॉक? कपिल शर्मा शो में अभिनेत्री ने किया खुलासा

Fri, 14 Apr 2023 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Apr 2023 11:58 AM IST
सार

हाल ही में, टीम कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं, जहां सभी ने खूब धमाल मचाया। इसी बातचीत में शहनाज ने सलमान को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी चौंक गए। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Star Shehnaaz Gill blocked Salman khan number when he called her for the film
सलमान और शहनाज - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। ऐसे में  पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। ऐसे में हाल ही में, टीम कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं, जहां सभी ने खूब धमाल मचाया। इसी बातचीत में शहनाज ने सलमान को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी चौंक गए। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन

शहनाज ने सलमान का नंबर किया ब्लॉक

पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज गिल सलमान के साथ अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं।  शहनाज इस मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अब हाल ही में, शो में शहनाज ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान का नंबर ब्लॉक कर दिया था। शहनाज ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब सलमान खान ने उन्हें 'किसी का भाई किसी की जान' में एक किरदार निभाने के लिए ऑफर दिया था। वह उस वक्त अमृतसर में थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Kullu ❤️ Moti (@ishu.24_sidnaaz)

विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान नंबर से आया था कॉल

 शहनाज ने आगे कहा, 'जब सलमान ने कॉल किया तो ये उनके फोन में एक अनजान नंबर फ्लैश हुआ, चूंकि उन्हें अज्ञात नंबरों को ब्लॉक करने की आदत है, उन्होंने बिना यह जाने कि सलमान उन्हें कॉल कर रहे हैं, तुरंत नंबर ब्लॉक कर दिया। कुछ मिनट बाद शहनाज को मैसेज मिला कि सलमान उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में, वेरीफाई करने के लिए शहनाज ने ऐप पर नंबर सर्च किया और तब जाकर पता चला कि वाकई में सलमान खान उन्हें कॉल कर रहे थे।' 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू 

इस घटना के बाद शहनाज ने तुरंत सलमान का नंबर अनब्लॉक किया और उन्हें वापस कॉल किया। सलमान ने उन्हें फिल्म ऑफर की और इस तरह से अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।  आपको बता दें कि किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल, जगपति बाबू सहित कई स्टार्स हैं।

Celine Dion: 'लव अगेन' से सेलीन डायोन ने किया कमबैक, प्रियंका चोपड़ा को लेकर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed