फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kisi ka bhai kisi ki jaan song yentamma beat bts member jimins like crazy and jisoos flower in hot trending

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' के इस गाने ने रचा इतिहास, कोरियन सिंगर को पछाड़ इस नंबर पर बनाई जगह

Wed, 12 Apr 2023 02:57 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 12 Apr 2023 02:57 PM IST
सार

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'येंतम्मा' हाल ही में रिलीज हुआ था। । अब खबर है कि फिल्म के गाने ने ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan song yentamma beat bts member jimins like crazy and jisoos flower in hot trending
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'भाईजान' इस फिल्म से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज किए गए ट्रेलर में 'दबंग खान' का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

kisi ka bhai kisi ki jaan song yentamma beat bts member jimins like crazy and jisoos flower in hot trending
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में शामिल हुई 'येंतम्मा'
इस बीच फिल्म से संबंधित एक और खुशखबरी सामने आई है। सलमान खान की इस फिल्म का गाना 'येंतम्मा' हाल ही में रिलीज हुआ था। अब खबर है कि फिल्म के गाने ने ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। 'किसी का भाई, किसी की जान' के इस गाने ने कोरियन सिंगर्स के पॉपुलर गानों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

kisi ka bhai kisi ki jaan song yentamma beat bts member jimins like crazy and jisoos flower in hot trending
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

'लाइक क्रेजी' और जीसू के 'फ्लावर' के गानों को छोड़ा पीछे
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के इस गाने ने बिलबोर्ड हॉट ट्रेंडिंग सॉन्ग्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने गानों की चार्ट लिस्ट में बीटीएस ग्रुप के मेंबर और कोरियन सिंगर जिमिन के 'लाइक क्रेजी' और जीसू के 'फ्लावर' गानों को भी मात दे दी है। वहीं, फिल्म के इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन समेत कई लोगों ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन

kisi ka bhai kisi ki jaan song yentamma beat bts member jimins like crazy and jisoos flower in hot trending
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'किसी का भाई किसी की जान'  के इस हिट गाने में सलमान के साथ साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश और आरआरआर स्टार राम चरण ने अपने जबरदस्त डांस से फैंस का दिल जीत लिया। गाना आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह  फिल्म 21 अप्रैल को  ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

kisi ka bhai kisi ki jaan song yentamma beat bts member jimins like crazy and jisoos flower in hot trending
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये बड़े स्टार्स आएंगे नजर
सलमान खान की इस एक्शन थ्रिलर, ड्राम फिल्म में साउथ की दमदार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल अहम किरदार में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें-  Bollywood Stars: महेश भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक, अपने ही बच्चों को लिप किस करने पर ट्रोल हुए ये स्टार्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed