{"_id":"63e3666e2701e21fad0313a9","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-salman-khan-completes-shooting-of-his-upcoming-film-shares-post-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म, सलमान ने खास अंदाज में दी फैंस को जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म, सलमान ने खास अंदाज में दी फैंस को जानकारी
Wed, 08 Feb 2023 02:57 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 08 Feb 2023 02:57 PM IST
सार
सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : insta
विस्तार
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता के फैंस फिल्मों में उनकी अदाकारी और लुक्स के हमेशा कायल रहते हैं। सलमान खान जहां इन दिनों टीवी पर अपनी होस्टिंग स्किल्स से लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते नजर आने वाले हैं। अभिनेता के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सुपर एक्साइटिड हैं और फिल्म के थिएटर तक आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सलमान ने अपने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन
पोस्ट कर साझा की बड़ी बात
दरअसल, सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर अपने फैंस को जानकारी दी है कि 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म हो गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म से एक तस्वीर भी पोस्ट की है। 'किसी का भाई किसी की जान' एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
जानें कब रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'
सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और वेंकटेश जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। 'किसी का भाई किसी की जान' की कहानी में दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और इमोशन सभी चीजों का तड़का देखने को मिलेगा। 'किसी का भाई किसी की जान' इसी साल ईद पर बड़े पर दस्तक देने वाली है।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने मुंबई में समंदर के सामने बनाया नया ठिकाना! होश उड़ा देगी इस घर की कीमत