फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Citadel Sahaakunataklam buy new luxury apartment Mumbai worth Rs 15 crore claims report

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने मुंबई में समंदर के सामने बनाया नया ठिकाना! होश उड़ा देगी इस घर की कीमत

Wed, 08 Feb 2023 02:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Feb 2023 02:12 PM IST
सार

इस समय सामंथा, वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के लिए मुंबई आई हुई सामंथा को लेकर खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने यहां पर एक अपार्टमेंट खरीदा है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Citadel Sahaakunataklam buy new luxury apartment Mumbai worth Rs 15 crore claims report
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

साउथ की लेडी सुपरस्टार मानी जाने वाली समांथा रुथ प्रभु पिछले साल अपनी बीमारी का पता लगने के बाद से कैमरे और लाइमलाइट से दूर रही हैं। लेकिन अब सामंथा की सेट पर वापसी हो गई है। दरअसल, हाल ही खुलासा हुआ था कि इस समय अभिनेत्री वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह वेब सीरीज रूसो ब्रदर्स प्राइम वीडियो ते लिए बना रहे हैं। लेकिन आज अभिनेत्री अपने काम के सिलसिले में नहीं बल्कि मुंबई में नई प्रॉपर्टी खरीदने के कारण चर्चा में हैं।

विज्ञापन

सामंथा ने खरीदा नया घर
दरअसल, रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि समांथा ने मुंबई में 15 करोड़ रुपये का तीन बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदा है। इसके पीछे की वजह मुंबई में होने वाली शूटिंग को बताया जा रहा है। आपको बता दें, इस तरह की खबरे भी थीं कि सामंथा 'सिटाडेल' के अलावा और भी हिंदी फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं। खबरों के मुताबिक, सामंथा ने अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म भी साइन की थी, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल भरा रहा साल 2022
सामंथा रुथ प्रभु के लिए साल 2022 बहुत ही मुश्किल रहा है। हालांकि, अब अभिनेत्री ठीक होने लगी हैं और अपने नॉर्मल शेड्यूल में वापसी कर रही हैं। कथित तौर पर उनका मुंबई जाना पहले से तय था, लेकिन उन्हें अपनी बीमारी के चलते लंबे ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें यहां आने में देरी हुई। 
Sidharth Kiara Reception: शादी के बाद अब यह है सिड-कियारा का प्लान, ऐसे वेलेंटाइन वीक बिताएगा यह कपल

शकुंतम की रिलीज डेट टली
सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'शकुंतलम'  वैसे तो 17 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अभी मेकर्स ने ऐसा करने के पीछे के कारण के बारे में खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही सामंथा विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'खुशी' में भी नजर आने वाली हैं।
Rakhi Sawant: 'लव जिहाद' का नाम सुन लाल-पीली हुईं राखी सावंत, खुद को मुस्लिम बताकर लिया आदिल का पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed