फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kirti kulhari Will work with tumbad Fame Soham in pawan kriplani Short Film

एक साथ नजर आएंगे कीर्ति कुल्हारी और सोहम, जानें क्यों खास है शॉर्ट फिल्म

Fri, 31 May 2019 05:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 31 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Kirti kulhari Will work with tumbad Fame Soham in pawan kriplani Short Film
कीर्ति कुल्हारी और सोहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
शिप ऑफ थीसियस और तुम्बाड जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता सोहम शाह और पिंक, उरी, ब्लैकमैल व इंदु सरकार जैसी फिल्मों में बेहतरीन परफॉरमेंस देने वालीं कीर्ति कुल्हारी पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने निर्देशक पवन कृपलानी की एक फिल्म में अभिनय किया है। हाल ही में दोनों ने फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सोहम ने पवन की ये फिल्म करके डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए भी अपने दफ्तर के दरवाजे खोल दिए हैं। वह अब सिर्फ बड़े परदे की फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि उन सारे माध्यम  का भी हिस्सा बनेंगे, जिसमें उन्हें अपनी कला को दरशाने का मौका मिलेगा। पवन कृपलानी की ये फिल्म एक शॉर्ट फिल्म है। इसे किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, ये अभी तय नहीं है।
विज्ञापन


कीर्ति कुल्हारी भी डिजिटल वर्ल्ड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। पिंक में अपनी दमदार भूमिका से सबको चौंकाने वाली कीर्ति साल की पहली सुपरहिट फिल्म उरी में मेन लीड कर रहीं यामी गौतम पर भारी पड़ी थीं। 'फोर मोर शॉर्ट्स' जैसी वेब सीरीज में उनकी बोल्ड भूमिका ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। मुंबई में दोनों की इस शॉर्ट फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है और कहा जा रहा है कि यह फिल्म वाकई में खास हो सकती है। कीर्ति और सोहम ने सोशल मीडिया माध्यम से अपनी शॉर्ट फिल्म के शूट रैप की तस्वीरें भी साझा की हैं जिससे यह भी साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ने ही शूटिंग में कितनी मस्ती की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed