फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiran rao to launch her own production company

तो क्या अलग हुईं आमिर और किरण की राहें

Mon, 13 May 2013 02:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 13 May 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
Kiran rao to launch her own production company

आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव फिल्म निर्माण के मामले में अलग राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण की अपनी एक नयी कंपनी शुरू करने की बात कही है। इस कंपनी को कोई भी संबंध आमिर की कंपनी से नहीं होगा।  

विज्ञापन


आमिर खान की पत्नी किरण राव ने पिछले दिनों कहा था कि वह मजबूत फीमेल लीड वाली फिल्में बनाना चाहती हैं। अपनी बात को साबित करने के लिए किरण ने आमिर का सहारा नहीं लिया है, बल्कि उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला है।

विज्ञापन


अभी इसका नाम 'किरण राव' रखा गया है। हालांकि बाद में इसमें फिल्म्स शब्द जोड़ा जा सकता है। इसका आमिर खान के प्रोडक्शन हाऊस से कोई संबंध नहीं होगा।

किरण का मकसद लीक से हटकर ऐसी फिल्में बनाना है, जिनका बजट भले ही कम हो, लेकिन उनका विषय आजकल चल रही फिल्मों से अलग हो। किरण पहले भी 'धोबी घाट' जैसी अलग किस्म की फिल्म बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो किरण राव के बैनर तले रिलीज होने वाली पहली फिल्म आनंद गांधी निर्देशित 'शिप ऑफ थिसियस' होगी। यह फिल्म इस साल जुलाई तक रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed