{"_id":"65bd1bd57ccb8ef8250a66b9","slug":"kiran-rao-calls-animal-misogynistic-film-now-director-sandeep-reddy-vanga-ask-her-to-watch-aamir-khan-film-dil-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Animal: संदीप रेड्डी का किरण राव पर पलटवार, बोलें - आमिर से पूछे 'खंभे जैसी खड़ी है..' गाने का अर्थ क्या है!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: संदीप रेड्डी का किरण राव पर पलटवार, बोलें - आमिर से पूछे 'खंभे जैसी खड़ी है..' गाने का अर्थ क्या है!
Fri, 02 Feb 2024 10:15 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:15 PM IST
सार
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने एक इंटरव्यू के दौरान 'एनिमल' फिल्म स्त्री विरोधी बताया था। उनकी यह बात फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को हजम नहीं हुई।
विज्ञापन
एनिमल
- फोटो : एनिमल
विस्तार
'एनिमल' साल 2023 की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जहां दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं, कुछ लोग इस फिल्म की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई बड़े नाम भी अब खुलकर 'एनिमल' को महिला विरोधी फिल्म कह रहे हैं। इसी लिस्ट में आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव का भी नाम जुड़ गया है। किरण राव ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान 'एनिमल' को स्त्री विरोधी फिल्म बताया था। किरण की यह बात फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को सही नहीं लगी और उन्होंने किरण राव पर पलटवार करते हुए आमिर खान पर भी निशाना साध दिया है।
क्या कहा निर्देशक ने
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने एक इंटरव्यू के दौरान 'एनिमल' फिल्म स्त्री विरोधी बताया था। उनकी यह बात फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को हजम नहीं हुई। मीडिया से इस विषय पर बात करते हुए संदीप ने कहा, 'जब आपको कुछ नहीं पता हो तब चुप रहना चाहिए। कोई किरण से जाकर कहे कि वे आमिर खान की फिल्म 'दिल' देख लें, उन्हें समझ में आ जाएगा स्त्री विरोधी फिल्म कैसी होती है।'
अवनीत की कातिल अदाओं ने ढाया कहर
विज्ञापन
आमिर खान पर कसा तंज
संदीप ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'आमिर खान ने काफी पहले एक गाना किया था, 'खम्भे जैसी खड़ी है... लड़की है या फुलझड़ी है' किरण इस गाने का अर्थ आमिर से पूछें फिर 'एनिमल' पर बात करें। इतना ही नहीं आमिर खान 'दिल' फिल्म में जिस लड़की के साथ जबरदस्ती करने के लिए उतारू होते हैं, आगे चलकर फिल्म में उसी लड़की को आमिर से प्यार भी हो जाता है। अब बताइए स्त्री विरोधी कौन सी फिल्म हुई।'
संदीप रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' पिता पुत्र के जटिल रिश्ते के इर्द गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने बेटे का किरदार निभाया है और अनिल कपूर उनके पिता के रूप दिखाई दिए हैं। फिल्म में जब रणबीर के पिता पर जानलेवा हमला होता है तब वे कैसे अपने पिता के दुश्मनों से कैसे बदला लेते हैं, 'एनिमल' में इसी बात को काफी विस्तार से दिखाया गया है।
विज्ञापन
क्या कहा निर्देशक ने
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने एक इंटरव्यू के दौरान 'एनिमल' फिल्म स्त्री विरोधी बताया था। उनकी यह बात फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को हजम नहीं हुई। मीडिया से इस विषय पर बात करते हुए संदीप ने कहा, 'जब आपको कुछ नहीं पता हो तब चुप रहना चाहिए। कोई किरण से जाकर कहे कि वे आमिर खान की फिल्म 'दिल' देख लें, उन्हें समझ में आ जाएगा स्त्री विरोधी फिल्म कैसी होती है।'
विज्ञापन
अवनीत की कातिल अदाओं ने ढाया कहर
विज्ञापन
आमिर खान पर कसा तंज
संदीप ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'आमिर खान ने काफी पहले एक गाना किया था, 'खम्भे जैसी खड़ी है... लड़की है या फुलझड़ी है' किरण इस गाने का अर्थ आमिर से पूछें फिर 'एनिमल' पर बात करें। इतना ही नहीं आमिर खान 'दिल' फिल्म में जिस लड़की के साथ जबरदस्ती करने के लिए उतारू होते हैं, आगे चलकर फिल्म में उसी लड़की को आमिर से प्यार भी हो जाता है। अब बताइए स्त्री विरोधी कौन सी फिल्म हुई।'
Fighter: फाइटर को मनचाही सफलता न मिलने पर तिलमिलाए सिद्धार्थ आनंद, निर्देशक के बयान पर मचा घमासान
'एनिमल' फिल्म के बारे मेंसंदीप रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' पिता पुत्र के जटिल रिश्ते के इर्द गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने बेटे का किरदार निभाया है और अनिल कपूर उनके पिता के रूप दिखाई दिए हैं। फिल्म में जब रणबीर के पिता पर जानलेवा हमला होता है तब वे कैसे अपने पिता के दुश्मनों से कैसे बदला लेते हैं, 'एनिमल' में इसी बात को काफी विस्तार से दिखाया गया है।