King Of Kotha: ओणम पर रिलीज होगी किंग ऑफ कोठा, दुलकर सलमान के सेकेंड लुक ने उड़ाए होश
दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' सेकेंड लुक पोस्टर को रिलीज किया है। इस पोस्टर में दुलकर काफी अग्रेसिव अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विस्तार
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘किंग ऑफ कोठा’ से दुलकर सलमान का दमदार सेकेंड लुक शेयर किया है। पोस्टर में दुलकर कार के सामने खड़े एंग्री यंग मैन की तरह इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। विंटेज बैकड्रॉप, रेट्रो आउटफिट में गैंगस्टर अभिनेता दुलकर सलमान काफी फायरी लग रहे हैं। इस फिल्म का सेकेंड लुक पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस दुलकर सलमान के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Buckle up, you’re in for a crazy ride. #KingOfKotha is all set to deliver a powerful, action-packed experience in theatres from Onam 2023!@dulQuer @AbhilashJoshiy @NimishRavi @JxBe @shaanrahman @ZeeStudios_ @DQsWayfarerFilm #KOK #KingofKotha #Onam2023Blast pic.twitter.com/WmN3cyGWdD
— Zee Studios South (@zeestudiossouth) February 3, 2023
यह भी पढ़े: जब वहीदा के प्रेम का 'प्यासा' था गुरुदत्त का दिल, घर के साथ जिंदगी भी कर ली थी तबाह