Shah Rukh Khan: इंटरनेट पर वायरल हुईं शाहरुख खान के लंदन वाले बंगले की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर फैंस हुए नाराज
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के लंदन स्थित घर की तस्वीरें हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो गईं। इसे कुछ फैंस ने गोपनीयता का उल्लंघन माना और नाराजगी जाहिर की।
विस्तार
शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। दुनिया के कई शहरों में उनकी संपत्तियां हैं। मुंबई में उनका घर 'मन्नत' शहर के सबसे मशहूर स्थानों में से एक है। इस जगह पर उनकी एक झलक पाने के लिए अक्सर इकट्ठा होते हैं। इसके अलावा किंग खान के पास दुबई और लंदन जैसी जगहों पर भी प्रॉपर्टीज हैं। हाल ही में उनके घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। तस्वीरों में उनके घर के बाहर 117 नंबर लिखा हुआ नजर आया। अभिनेता का यह घर लंदन के प्रतिष्ठित इलाके पार्क लेन में स्थित है। तस्वीरों में उनके लग्जरी घर को साफतौर पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Mirzapur: 'मिर्जापुर' की गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने दिया अपडेट, बोलीं- फिल्म में नजर आएंगे कंपाउंडर-मुन्ना
इंटरनेट पर शाहरुख खान के घर इस घर की तस्वीरें खूब धूम मचा रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "दिल से दुआ तुम्हारे लिए। आप हमेशा मेरी प्रार्थनाओं में रहते हैं। आप इसके हकदार हैं। आपने बहुत मेहनत की है। दिलों के बादशाह, हमेशा खुश रहें।"
यह भी पढ़ें- Game Changer: क्या है 'गेम चेंजर' का शाहरुख की 'जवान' से खास कनेक्शन? ट्रेलर की रिलीज से पहले खुला बड़ा राज
shah rukh khan's house in park lane (london). pic.twitter.com/vHDLrFTPVA
— αdil. (@ixadilx) March 22, 2022
वहीं, कुछ शाहरुख के सच्चे फैंस ने इसे निजी जिंदगी का उल्लंघन माना। एक फैन ने कहा, "यह गोपनीयता का उल्लंघन है। शाहरुख भी इंसान हैं। अगर कोई आपके घर की तस्वीर ले और आपके घर का नंबर दिखाए तो आपको कैसा लगेगा?" एक और ने कहा, "यह सही नहीं है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में काम शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन पहले सुजॉय घोष करने वाले थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म को अब सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करेंगे। इसमें उनके साथ यह सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी होंगे।
संबंधित वीडियो