फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kill film will be release on 5 july 2024 in india Karan Johar Guneet Monga Lakshya Lalwani Nikhil Nagesh Bhat

Kill: करण जौहर ने उठाया 'किल' की रिलीज डेट से पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी लक्ष्य लालवानी की फिल्म

Fri, 09 Feb 2024 12:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 09 Feb 2024 12:06 PM IST
सार

निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'किल' की रिलीज की तारीख से पर्दा उठ चुका है। करण जौहर ने लक्ष्य लालवानी की फिल्म का पोस्टर भी साझा किया।

विज्ञापन
kill film will be release on 5 july 2024 in india Karan Johar Guneet Monga Lakshya Lalwani Nikhil Nagesh Bhat
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

करण जौहर ने शुक्रवार को अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'किल' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का पोस्टर साझा किया और फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी किया। निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल जुलाई के महीने में भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करण जौहर ने पोस्टर साझा करते हुए खुलासा किया कि 'किल' पांच जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में लक्ष्य लालवानी के चेहरे पर घाव हैं और गर्दन पर चाकू रखा है। उनका लुक खतरनाक और इंटेंस है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'खून, खून और खून। हम आपके लिए इस बेहतरीन फिल्म को प्रदर्शित कर रहे हैं । किल भारत में जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में।' 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर
इस फिल्म का प्रीमियर पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट मैडनेस सेक्शन में हुआ था। 'किल' उन दस में से एक थी, जिसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन के लिए चुना गया था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से खबर की पुष्टि करते हुए फिल्म निर्माता ने एक्शन फिल्म का पहला लुक जारी किया था। 
Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर हिंदी सिनेमा में ला रहे हैं बड़ा बदलाव, कलाकारों को दे रहे हैं चुनौती

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
फिल्म के कलाकारों में तान्या मानिकतला और राघव जुयाल भी शामिल हैं। निखिल नागेश भट्ट को 'हुरदंग' के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें सनी कौशल, विजय वर्मा और नुसरत भरुचा ने अभिनय किया था। लक्ष्य लालवानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर की घोषणा की। इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जान्हवी कपूर ने लिखा, 'आपके लिए बहुत उत्साहित हूं।' वहीं तारा सुतारिया ने कहा, 'बधाई हो और इसे मार (किल) डालो।'
Red Chillies: SRK के प्रोडक्शन हाउस से गौरव वर्मा का एग्जिट, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed