फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan RED CHILLIES entertainment production company has announced the exit of Gaurav Verma

Gaurav Verma Red Chillies: शाहरुख खान ने अपनी कंपनी के सीओओ को दिखाया बाहर का रास्ता, रेड चिलीज का बड़ा फैसला

Fri, 09 Feb 2024 12:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

रेड चिलीज में रहते हुए गौरव कई फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। अभी महीने भर पहले ही शाहरुख अपनी कंपनी के सीओओ के नए घर के गृह प्रवेश में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Shahrukh Khan RED CHILLIES entertainment production company has announced the exit of  Gaurav Verma
गौरव वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और निर्माता शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओओ) के कंपनी छोड़ने के बारे में एक आधिकारिक विज्ञप्ति के जरिये शुक्रवार को जानकारी सार्वजनिक की है। नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को ही रिलीज फिल्म 'भक्षक' के भी गौरव निर्माता है। रेड चिलीज में रहते हुए गौरव कई फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। अभी महीने भर पहले ही शाहरुख अपनी कंपनी के सीओओ के नए घर के गृह प्रवेश में शामिल हुए थे। गौरव के रेड चिलीज से बाहर होने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन





गौरव वर्मा के गृहप्रवेश में किंग खान हुए थे शामिल
साल 2002 में प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेता शाहरुख खान और निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान द्वारा स्थापित, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक पूरी तरह से एकीकृत स्टूडियो है, जिसने आधुनिक भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे निश्चित और प्रमुख काम किए हैं। गौरव वर्मा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में काम करते थे। पिछले दिनों उनके घर के गृहप्रवेश में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे और उनकी नेम प्लेट लगाने में भी मदद की थी।
विज्ञापन


कंपनी छोड़ने के कारण का नहीं हुआ खुलासा
गौरव वर्मा ने फिल्म वितरण के क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय समर्पित किया है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने शाहरुख  की जवान और डंकी जैसी परियोजनाओं का समर्थन किया था। हाल ही में रिलीज भक्षक की रिलीज के बाद गौरव वर्मा के एग्जिट की खबर किसी को हजम नहीं हो रही है। हालांकि, रेड चिलीज ने आधिकारिक एलान कर इस खबर की तो पुष्टि कर दी है, लेकिन गौरव वर्मा के कंपनी छोड़ने के कारण पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दर्शकों को पसंद आई भक्षक
वहीं, बात करें भक्षक की तो इसमें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर प्रेस रिपोर्टर का रोल अदा करती नजर आएंगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'भक्षक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है।

रेड चिलीज में रहते हुए गौरव कई फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। अभी महीने भर पहले ही शाहरुख अपनी कंपनी के सीओओ के नए घर के गृह प्रवेश में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed