फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kick film hit in pakistan

पाकिस्तान में 'किक' और 'चीन' में धूम 3 ने बनाए रिकॉर्ड

Sat, 02 Aug 2014 11:17 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
kick film hit in pakistan

‘किक’ फिल्म पाकिस्तान में 2.08 करोड़ रुपए कमा कर छुट्टी के दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अभी तक कोई भी फिल्म पाकिस्तान में इतना कारोबार नहीं कर पाई थी। इस पूरे सप्ताह में किक ने कैसा कारोबार किया है इस बात के आंकड़े आने अभी बाकी हैं। इसके पहले शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस भी पाकिस्तान में अच्छी कमाई करने में सफल रही।

विज्ञापन


भारत में 164 करोड़ की कमाई

kick film hit in pakistan

सलमान खान की फिल्‍म शुक्रवार तक भारत में 164 करोड़ की कमाई कर चुकी है। दूसरे सप्ताह में भी किक बेहतर कारोबार कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस सप्ताह के खत्म होते-होते 200 करोड़ कमा लेगी। चूंकि 1 अगस्त को कोई भी नई फिल्म नही रिलीज हुई है इसलिए इस बात का फायदा भी किक को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में हिट हो रही है धूम 3

kick film hit in pakistan

सुपरहिट फिल्म ​'​धूम-3​'​ चीन की शीर्ष 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म चीन के 400 शहरों में 2,000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर की ​'​धूम-3' इससे पूर्व तुर्की के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है।​ ​
​​
​ ​​​यही नहीं, इसे तुर्की शीर्ष 10 में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म का दर्जा प्राप्त है। अब इसने चीन की शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में नौवें पायदान पर जगह बना ली है। 25 जुलाई को रिलीज हुई ​'​धूम-3​'​ चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।​​​

​​
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed