फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kick crosses 350 Crores on worldwide Box Office

कमाई में और कितने रिकॉर्ड बनाएगी 'किक'?

Tue, 12 Aug 2014 08:02 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
kick crosses 350 Crores on worldwide Box Office

यह फिल्म अब तक भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर 350 करोड़ रूपए कमा चुकी है। इस कमाई में बॉक्स ऑफिस में हुई आमदनी के साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स से हुई आमदनी भी शामिल है। भारतीय टिकट खिड़की पर यह फिल्म 217 करोड़ कमा चुकी है। कमाई के दूसरे स्रोर्स मिलाकर इसे अब तक 288 करोड़ की आमदनी मिल चुकी है। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म को करीब 65 करोड़ की आमदनी हुई। कमाई के सभी आंकड़े मिलाकर यह कमाई 350 करोड़ से उपर पहुंचती है।

विज्ञापन

सलमान की सबसे बड़ी फिल्म

kick crosses 350 Crores on worldwide Box Office

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के साथ ही यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसके पहले सलमान की फिल्‍म एक था टाइगर को 198 करोड़ की आमदनी हुई थी। किक फिल्‍म के जरिए सलमान बॉलीवुड के पहले ऐसे हीरो बन गए हैं जिनकी लगातार सात फिल्‍में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशाने पर चेन्नई एक्सप्रेस

kick crosses 350 Crores on worldwide Box Office

सलमान की फिल्‍म किक आमिर खान की चर्चित फिल्‍म 3 इडियट्स का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब किक के निशाने पर शाहरुख खान की फिल्‍म चेन्नई एक्सप्रेस है। चेन्नई एक्सप्रेस 226 करोड़ रूपए कमा चुकी है। लोकल बॉक्स ऑफिस पर किक 217 करोड़ कमा चुकी है। इस तरह यह फिल्म यह फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से महज 9 करोड़ पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed