फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kiara advani shahid kapoor fun with makeup artists watch Hilarious video

Kiara-Shahid: कियारा को तैयार कर रहे मेकअप आर्टिस्ट, तभी शाहिद कपूर को आया जबरदस्त गुस्सा, देखें वीडियो

Wed, 24 Aug 2022 01:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 01:08 PM IST
सार

कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर का पर्दे के पीछे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस को कबीर सिंह के कबीर और प्रीति याद आ गए, जिसके बाद फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
kiara advani shahid kapoor fun with makeup artists watch Hilarious video
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी - फोटो : social media

विस्तार

कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की जोड़ी को फिल्म 'कबीर सिंह' में काफी पसंद किया गया था। हाल ही में दोनों ने 'कॉफी विद करण 7' के  एपिसोड में एक साथ शिरकत की। प्रोमों में वह प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक को लेकर कई बातें करते दिखे। फिलहाल अब कियारा और शाहिद का एक बिहाइंड द सीन (पर्दे के पीछे) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शाहिद कपूर को मेकअप आर्टिस्ट के पर गुस्सा करते देखा जा सकता है। हालांकि शाहिद मस्ती करने के मूड में थे। फिलहाल ये वीडियो देखने के बाद लोगों को एक बार फिर से कबीर और प्रीति की केमिस्ट्री याद आ गई और यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आए।

विज्ञापन

शाहिद का गुस्सा देख कियारा भी हो गईं हैरान
साझा किए गए वीडियो में कियारा आडवाणी दो पुरुष मेकअप आर्टिस्ट से टचअप करवाती नजर आ रही हैं, इसी बीच शाहिद वहां आते हैं और गुस्से में दोनों को डांट देते हैं। अभिनेता का पारा चढ़ता देख दोनों मेकअप आर्टिस्ट डर जाते हैं और  तुरंत वहां से चले जाते हैं, यही नहीं खुद कियारा भी शाहिद का रिएक्शन देखकर हैरान रह गईं। तभी अभिनेता बताते हैं कि वह सिर्फ मस्ती कर रहे है, जिसके बाद दोनों हंसने लगते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को याद आए 'कबीर सिंह' के प्रीति और कबीर
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी का ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। साथ ही यूजर्स को फिल्म कबीर सिंह के प्रीति और कबीर भी याद आ गए। एक यूजर ने लिखा- कबीर सिंह इज बैक। वहीं दूसरे ने लिखा- 'कबीर अपनी प्रीति के लिए बेहद पजेसिव है'। वहीं अन्य यूजर्स भी इसी तरह से कमेंट करने के साथ ही हंसी वाली इमोजी भी पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed