फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara advani did not want to forget anyone given reply in breakup rumours with sidharth malhotra in bhool bhulaiyaa 2 trailer event

Kiara-Sidharth: जिंदगी में किसे भूलना चाहती हैं कियारा? सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच बोलीं अभिनेत्री

Tue, 26 Apr 2022 06:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Apr 2022 06:24 PM IST
सार

कियारा आडवाणी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' के ट्रेलर इवेंट के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सिद्धार्थ मल्होत्रा संग उनके ब्रेकअप की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Kiara advani did not want to forget anyone given reply in breakup rumours with sidharth malhotra in bhool bhulaiyaa 2 trailer event
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को मायूस कर दिया है। दावा है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब कियारा और सिद्धार्थ हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। इन सब खबरों के बीच कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। कियारा ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सिद्धार्थ मल्होत्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, ट्रेलर इवेंट के दौरान कियारा आडवाणी से एक पत्रकार ने सवाल किया, 'आपकी फिल्म का नाम भूल भुलैया है, तो आप अपनी जिंदगी में किसी को भूलना चाहती हैं?' कियारा ने इस पर जो जवाब दिया, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कियारा ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। मैं अपनी जिंदगी में जिससे भी मिली हूं, जो भी मेरी जिंदगी से जुड़ा है। मैं किसी को कभी नहीं भूलना चाहती हूं।' इस मौके का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच नजदीकियां फिल्म 'शेरशाह' के दौरान बढ़ी थीं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया और असल जिंदगी में भी फैंस कियारा और सिद्धार्थ को साथ देखकर खुश होते हैं। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अब अचानक ही उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। 

'भूल भुलैया 2' में दिखेंगी कियारा
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' पहले साल 2021 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना का वजह से इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। अब 'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed