फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Debut At Met Gala 2025 Actress Enjoy Her Pregnancy Phase

Kiara Advani: प्रेग्नेंसी के बीच इस इंटरनेशनल इवेंट में नजर आएंगी कियारा, डेब्यू को लेकर काफी खुश एक्ट्रेस

Mon, 07 Apr 2025 05:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 07 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंज्वॉय कर रही हैं। इसी बीच खबर है कि वह एक फेमस इंटरनेशनल फैशन इवेंट का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन
Kiara Advani Debut At Met Gala 2025 Actress Enjoy Her Pregnancy Phase
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

विस्तार

हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने फैंस को जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं। अपने प्रेग्नेंसी फेज की तस्वीरें, वीडियो वह अकसर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंज्वॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के इस फेज के बीच ही वह एक बड़े इंटरनेशनल फैशन इवेंट में हिस्सा भी लेंगी। 

विज्ञापन


इस इवेंट का हिस्सा बन रही हैं कियारा 
साल 2025 में कियारा आडवाणी मेट गाला में डेब्यू करेंगी। वह इस इंटरनेशनल फैशन इवेंट का हिस्सा बनने को लेकर काफी खुश हैं। पिछले साल भी कियारा ने कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। वह रेड सी फिल्म फाउंडेशन की तरफ से कान के गाला डिनर में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने दुनिया भर में भारतीय फिल्मों के बढ़ते असर पर बात की थी। इस इवेंट में कियारा का लुक भी काफी चर्चा में रहा था। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sidharth Kiara: कियारा से 'लस्ट स्टोरीज' के सेट पर मिले थे सिद्धार्थ, उस सीन की तारीफ की 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ये मेट गाला इवेंट 
मेट गाला मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की तरफ से की गई एक पहल है। इसके जरिए सालान एक फैशन इवेंट होता है, जिसके जरिए पैसे जुटाए जाते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल फैशन, आर्ट के लिए किया जाता है, जिससे लोगों का ध्यान इन बातों पर जाए, इन्हें और मोटिवेशन मिले। इस इवेंट में दुनिया भर के सेलिब्रिटी डिजाइनर ड्रेस पहनकर शामिल होते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें:Kiara Advani: कियारा आडवाणी पर नजर आने लगा प्रेग्नेंसी ग्लो, अभिनेत्री ने दमकते चेहरे संग साझा किया वीडियो

मेट गाला के अलावा फिल्में भी कर रहीं कियारा 
कियारा आडवाण प्रेग्नेंट जरूर हैं लेकिन वह अभी भी कुछ फिल्मों का हिस्सा हैं। इसमें साउथ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ शामिल है। इसके अलावा वह ‘डॉन 3’ का भी हिस्सा थीं लेकिन प्रेग्नेंसी पर ध्यान देने के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed