फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidharth Malhotra met Kiara advani on Lust Stories set talks about raising kids

Sidharth Kiara: कियारा से 'लस्ट स्टोरीज' के सेट पर मिले थे सिद्धार्थ, उस सीन की तारीफ की

Wed, 12 Mar 2025 06:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

Sidharth Kiara: हाल ही में सिद्धार्थ मलहोत्रा ने अपनी पत्नी कियारा अडवाणी के बारे में बात की है। उन्होंने उनकी तारीफ की है। उन्होंने बच्चों की परवरिश के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra met Kiara advani on Lust Stories set talks about raising kids
सिद्धार्थ कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी धीरे-धीरे अपनी खुशी के अगले पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हैं। 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाले ये एक्टर फिलहाल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। शादी से पहले ये लव बर्ड्स 2 साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे थे। माना जाता है कि 2021 की फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया, हालांकि उन्होंने कभी अफवाहों की तस्दीक नहीं की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ कियारा से मिले हों? उनकी मुलाकात दरअसल कियारा की 2018 की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' के सेट पर हुई थी, जिसमें उनका एक सीन काफी चर्चित रहा था।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें:Holi Mahasangam: इस होली पर 'होली महासंगम' में डूबिए, इस चैनल पर देखिए नया शो
विज्ञापन

Sidharth Malhotra met Kiara advani on Lust Stories set talks about raising kids
7 फरवरी, 2023 को कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की थी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
लस्ट स्टोरीज के बनने के लिए एहसानमंद हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में यूट्यूबर लिली सिंह के साथ मजेदार बातचीत की। एक शो में लिली ने करण जौहर द्वारा निर्देशित 'लस्ट स्टोरीज' में कियारा आडवाणी अदाकारी की तारीफ की। सिद्धार्थ ने कहा 'ओह बिल्कुल! असल में, अब जब हम शादीशुदा हैं, तो यही वजह है कि मैं उनसे मिला। मैं उस फिल्म के बनने के लिए बहुत एहसानमंद हूं, क्योंकि मैं उनसे तब मिला जब उन्होंने ये फिल्म बनाई। मैं उस सेट पर करण (जौहर) से मिलने गया था और हम उसके तुरंत बाद मिले।'
यह खबर भी पढ़ें: Jannat Zubair: पहले इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, फिर क्रिप्टिक पोस्ट, क्या वाकई जुदा हुईं जन्नत-फैसल की राहें?
 

सिद्धार्थ ने की कियारा की तारीफ
सिद्धार्थ ने बताया कि फिल्म में कियारा की एक्टिंग जबरदस्त थी। दिल सही जगह पर था, उन्होंने कियारा की बोल्ड होने के लिए तारीफ की। अपनी शादी और पिछले एक साल के बारे में सिद्धार्थ ने बताया कि कियारा के साथ वह खुश हैं। उन्होंने कियारा को परिवारिक बताया। सिद्धार्थ ने बच्चों की परवरिश के बारे में भी खुलकर बात की।
विज्ञापन

बेटों की परवरिश पर की बात
अपने बच्चों की परवरिश के बारे में सिद्धार्थ ने कहा, 'मेरे हिसाब से सबसे अच्छा तरीका है, हालांकि यह बहुत मुश्किल तरीका है और हम सभी ने इसके बारे में बात की है, निश्चित रूप से अपने लड़कों को बड़े होने पर नियंत्रण में रखना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed