फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Celebrates first birthday with her daughter shares glimpse says Surrounded by love of my life

Kiara Advani: 'मेरा सबसे शानदार जन्मदिन', बिटिया के साथ कियारा ने कुछ इस अंदाज में मनाया बर्थडे, स्पेशल है केक

Fri, 01 Aug 2025 12:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:37 PM IST
सार

Kiara Advani 1st B'day With Baby Girl: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया है। यह जन्मदिन उनके लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि इस बार उन्होंने अपनी बिटिया के साथ खास दिन सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन
Kiara Advani Celebrates first birthday with her daughter shares glimpse says Surrounded by love of my life
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिए जुलाई का महीना बेहद खास होता है। इसकी दो वजह हैं। एक 31 जुलाई को खुद कियारा का जन्मदिन होता है। दूसरी, वजह अब ये जुड़ गई है कि इसी महीने उनकी जिंदगी में बिटिया का आगमन हुआ। कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। इस साल उन्होंने अपनी बेबी गर्ल के साथ अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन

खूबसूरत है केक का डिजाइन

कियारा आडवाणी ने कल गुरुवार 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बार यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि बेटी के साथ उनका यह पहला बर्थडे जो रहा। कियारा ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने केक की जो फोटो शेयर की है, उसका डिजाइन बेहद प्यारा है। इस पर एक मां अपने बच्चे को गले लगाती नजर आ रही है।

Udaipur Files: दिल्ली HC में ‘उदयपुर फाइल्स’ विवाद पर केंद्र सरकार की भूमिका पर हुई चर्चा, जानें क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

कियारा ने लिखा दिल छूने वाला नोट
पोस्ट के साथ कियारा ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरा सबसे खास जन्मदिन। मुझे प्यार करने वाले लोगों से घिरा हुआ। मेरा बेबी, मेरे पति और मेरे माता-पिता। इस सेलिब्रेशन में हम दोनों के ही गाने बार-बार चल रहे थे, क्योंकि हमने इस खूबसूरत साल में कदम रखा है। हम बहुत शुक्रगुजार हैं। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से धन्यवाद'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


विज्ञापन

'वॉर 2' में आएंगी नजर 
कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगी, जो इसी महीने रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed