{"_id":"6486d2ec9e4c32b8fd026a88","slug":"kgf-star-yash-refused-playing-ravana-charactrer-in-ramayan-here-is-the-reason-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yash: 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने से यश ने किया इनकार, सामने आई यह वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yash: 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने से यश ने किया इनकार, सामने आई यह वजह
Mon, 12 Jun 2023 01:40 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:40 PM IST
सार
यश इस फिल्म को करने के लिए बहुत उत्साहित थे। क्योंकि राम की तुलना में रावण का किरदार निभाना ज्यादा चुनौतीपूर्णं है।
विज्ञापन
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऐसे तो टीवी पर रामायण का प्रसारण कई बार हो चुका है। सबसे पहले टीवी पर रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की गई थी, जिसका क्रेज आज भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। आज के दौर में कई पौराणिक कथाओं पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं और कुछ बन रही हैं। एक ओर जहां प्रभाष और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष आ रही हैं तो वहीं अब दंगल फेम नितेश तिवारी और मधु मंटेना के निर्देशन में फिल्म रामायण के प्रोजेक्ट पर काम चल है। इसमें रावण के किरदार के लिए यश को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है।
'रावण' नहीं बनेंगे यश
रिपोर्ट्स के अनुसार, यश इस फिल्म को करने के लिए बहुत उत्साहित थे। क्योंकि राम की तुलना में रावण का किरदार निभाना ज्यादा चुनौतीपूर्णं है। इस फिल्म में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को चुना गया है, यही वजह है कि यश भी इसमें काम करने के लिए काफी इच्छुक थे। लेकिन बाद में उन्होंने इसे करने से मना कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- Anurag Kashyap: लोकेश कनगराज की फिल्म में कास्ट होना चाहते हैं अनुराग, बोले- मैं उनकी मूवी में मरना चाहता हूं
विज्ञापन
यह है इनकार की वजह
खबरों के अनुसार यश को उनकी टीम ने इसपर काम न करने की सलाह दी थी। उन्होंने सोचा कि यश के फैंस उनको एक नकारात्मक भूमिका निभाते हुए देखकर खुश नहीं होंगे, भले ही वह रावण जैसे शक्तिशाली विरोधी की भूमिका ही क्यों न हो। बता दें कि पहले भी एक बातचीत में यश ने कहा था कि मुझे अपने प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में बहुत सावधान रहना होगा। वह बहुत भावुक हैं और जब मैं उनकी इच्छा के खिलाफ कोई काम करता हूं तो वह ओवर रिएक्ट करने लग जाते हैं।