Actress Assault Case: मलयालम अभिनेत्री संग मारपीट के मामले में दिलीप को नहीं मिली राहत, गवाहों से दोबारा होगी पूछताछ
केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट मामले में राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया है। अब गवाहों से दोबारा पूछताछ की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम अभिनेत्री से मारपीट मामले में अभिनेता दिलीप को राहत मिलने के आसार मिलते नजर नहीं आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट मामले में राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें तीन गवाहों से फिर से पूछताछ करने और पांच नए गवाहों को तलब करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी। इससे पहले निचली अदालत ने गवाहों से दोबारा पूछताछ की याचिका खारिज कर दी थी। आपको बता दें साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है। एक्टर के खिलाफ साजिश रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है और हाल ही में केरल उच्च न्यायालय ने दिलीप को कुछ दिन की राहत देते हुए 18 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। अब केरल उच्च न्यायालय में इस याचिका के स्वीकार होने का बाद इस मामले में गवाहों से दोबारा पूछताछ की जाएगी।
Kerala High Court allows the plea filed by the State Government in the Malayalam actress assault case, challenging the trial court's order seeking to re-examine three witnesses and summon five new witnesses. Earlier the trial court had rejected the plea to re-examine witnesses. pic.twitter.com/tgFwhqu54o
— ANI (@ANI) January 17, 2022
ये था पूरा मामला-
साल 2017 में एक मलयालम अभिनेत्री ने साउथ अभिनेता दिलीप पर मारपीट करने और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद एक्टर दिलीप के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में जांच शुरू की गई थी और इसी के चलते एक्टर कई हफ्तों से न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में दिलीप पर जांच अधिकारियों को धमकी देने और वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों को पैसे देने का आरोप भी लगा था।
अभिनेत्री ने लगाई थी केरल के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार-
आपको बता दें कि इस मामले में पीड़ित अभिनेत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। इस पत्र में अभिनेत्री ने सीएम से मदद की गुहार लगाते हुए लिखा था कि इन आरोपों की जांच की जरुरत हैं। मैं न्याय चाहती हूं। अभिनेत्री के इस पत्र के बाद राज्य सरकार की तरफ से दी गई याचिका को केरल उच्च न्यायालय द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। अब इस मामले में गवाहों से दोबारा पूछताछ की जाएगी।