{"_id":"65523bce7ffa30c53d0e6687","slug":"kerala-cm-pinarayi-vijan-days-propaganda-movies-are-being-made-to-denigrate-kerala-at-national-level-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Pinarayi Vijayan: राष्ट्रीय स्तर पर केरल को किया जा रहा बदनाम, प्रोपेगेंडा फिल्मों पर सीएम विजयन का तंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
CM Pinarayi Vijayan: राष्ट्रीय स्तर पर केरल को किया जा रहा बदनाम, प्रोपेगेंडा फिल्मों पर सीएम विजयन का तंज
Mon, 13 Nov 2023 08:46 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 13 Nov 2023 08:46 PM IST
सार
विजयन ने कहा कि केरल ने प्रगतिशील आंदोलनों और लोकप्रिय संघर्षों के कारण दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है लेकिन देश में यह प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
पिनरई विजयन
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को कहा कि राज्य की सामाजिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को कमजोर करके केरल को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए एक समन्वित प्रयास किया जा रहा है। विजयन ने केरल नवोधन संरक्षण समिति के राज्य नेतृत्व सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर केरल को बदनाम करने के लिए प्रोपेगेंडा फिल्में भी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
केरल को बदनाम करने की हो रही है साजिश
विजयन ने कहा कि केरल ने प्रगतिशील आंदोलनों और लोकप्रिय संघर्षों के कारण दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है लेकिन देश में यह प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसा नहीं है। विजयन ने कहा, 'हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को कमजोर करके राज्य को कमजोर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक समन्वित प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर केरल को बदनाम करने के लिए घृणित अभियान चलाए जा रहे हैं और यहां तक कि इसके एक हिस्से के रूप में प्रोपेगेंडा फिल्में भी बनाई जा रही हैं।'
विज्ञापन
Dhanush: इलैयाराजा की बायोपिक पर आया नया अपडेट, धनुष के साथ बन सकती है निर्देशक आर बाल्की की जोड़ी
विज्ञापन
सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश
राजनेता ने आरोप लगाया कि राज्य में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने का भी प्रयास किया जा रहा है और यह हाल ही में कलामासेरी बम विस्फोटों के तुरंत बाद स्पष्ट हो गया था। सीएम ने कहा, 'घटना के तुरंत बाद सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काकर समाज में विभाजन पैदा करने के लिए इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। लेकिन केरल ने इस तरह के कदमों का विरोध करने के लिए एकजुट होकर रैली की।'
Tiger 3 BO Collection Day 2: पहले सोमवार को टाइगर की गूंजी दहाड़, तारा सिंह, पठान, जवान सबको पीछे छोड़ा
केरल का असली चेहरा छुपाया जा रहा है
पिनरई विजन ने कहा कि राज्य का असली इतिहास छुपाया जा रहा है जबकि फर्जी इतिहास बनाकर यह प्रचारित किया जा रहा है कि देश का इतिहास एक खास ग्रुप का है। उन्होंने कहा, 'एक प्रगतिशील सोच वाला समाज इस तरह के कदमों को स्वीकार नहीं कर सकता है।' उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा केरल समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Ranbir Kapoor: सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएंगे रणबीर कपूर, प्रोमो वीडियो देखा क्या?