फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kerala actor assault case: Actor Dileep refused to hand over his old phone, alleges conspiracy

Kerala Actor Assault Case: अभिनेता दिलीप ने अधिकारियों को फोन सौंपने से किया इनकार, जांचकर्ता पर लगाया गंभीर आरोप

Thu, 27 Jan 2022 01:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 27 Jan 2022 01:56 PM IST
सार

2017 के यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे अधिकारी को नुकसान पहुंचाने की कथित साजिश के लिए दिलीप और अन्य की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kerala actor assault case: Actor Dileep refused to hand over his old phone, alleges conspiracy
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यौन उत्पीड़न के मामले में अभिनेता दिलीप ने अपना पुराना फोन जांच अधिकारी को सौंपने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अभिनेता ने ट्रायल कोर्ट से जांच अधिकारी और निर्देशक बालचंद्रकुमार के बीच साजिश की जांच करने का आग्रह किया। बता दें कि केरल क्राइम ब्रांच ने कहा था कि साजिश का मामला दर्ज होने के बाद दिलीप और अन्य ने अपने फोन की अदला-बदली कर ली थी। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के लिए अभिनेता से उनका फोन सौंपने को कहा था।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि साल 2017 में एक मलयालम अभिनेत्री ने साउथ अभिनेता दिलीप पर मारपीट करने और यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके अलावा अभिनेता पर जांच अधिकारियों को धमकी देने और वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों को पैसे देने का आरोप भी लगा था। अभी दोनों मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि अभिनेता मामले से जुड़े कई सबूतों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने अभिनेता से पुराना फोन जमा करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने लिखित में दिया ये जवाब
जिसके बाद एक लिखित जवाब में, अभिनेता ने फोन सौंपने से इनकार करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, जांच अधिकारी आरोपी को कोई दस्तावेज जमा करने के लिए नहीं कह सकते।

विज्ञापन

जांच अधिकारी पर लगाया आरोप
दिलीप ने जांच अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपना फोन पुलिस को सौंप दिया, तो फोन में मौजूद चीजों के आधार पर झूठी कहानियां गढ़ी जाएंगी। 

अपने ऊपर लगे आरोप से स्तब्ध हैं दिलीप
दिलीप ने कहा कि बालचंद्रकुमार ने जिस फोन का जिक्र किया, वह पहले से ही पुलिस के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जांच अधिकारियों को बेवकूफ बनाने के आरोपों से स्तब्ध हैं।

अदालत से किया आग्रह
अभिनेता ने आगे अदालत से जांच अधिकारी बैजू पौलोज और बालचंद्रकुमार के फोन की जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2016-17 की अवधि के दौरान बालचंद्रकुमार द्वारा इस्तेमाल किए गए फोन की फोरेंसिक जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed