'केदारनाथ' को लेकर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, 'तूफान के सारे सीन असली हैं...'
फिल्म का ट्रेलर लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में कई बेहतरीन सीन नजर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने बताया कि फिल्म में जो भी तूफान के सीन हैं वो सब असली के हैं ।
उन्होंने बताया कि मंदिर, हिमालय में काफी ऊंचाई पर है । जब हम लोग आउटडोर शूट के लिए बाहर निकले तो कास्ट और क्रू को असामान्य मौसम का सामना करना पड़ा। बाहर बहुत ठंड थी । तूफान के वक्त के सारे दृश्यों को फिल्म में दिखाया गया है।
Kedarnath | Official Trailer | Sushant Singh Rajput | Sara Ali Khan | Ab... https://t.co/DPMt7QlVk0 via @YouTube
Cannot wait to see this film - an avid fan of @itsSSR ever since Kai Po Che and then of course M S Dhoni . Loved him in #runningshaadi too ! What a volatile face— Viji Venkatesh (@vijivenkatesh) November 24, 2018
उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में बारिश और तूफान के बीच कई सारे सीन शूट करने थे। इसके लिए क्रिएटर मशीन का इंतजाम किया था। लेकिन कुछ वक्त के बाद तूफान और बारिश दोनों आ गए। तब टीम ने बहादुरी के साथ उसी कंडीशन में फिल्म में उन सीन को शूट किया ।
बता दें कि फिल्म में दर्शकों को रोमांस के साथ कुदरत का कहर देखने को मिलेगा । सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान पहली बार साथ में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर काफी दमदार है और दर्शकों ने इसे पसंद भी किया है । यह फिल्म 7 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी ।