{"_id":"59aa7e234f1c1b1c278b4d73","slug":"kbc-9-amitabh-bachchan-arijit-singh-sings-channa-mere-ya-song-smiriti-mandhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी के सेट पर बजा 'चन्ना मेरेया-मेरेया...महिला क्रिकेटर स्मृति के छलक पड़े आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केबीसी के सेट पर बजा 'चन्ना मेरेया-मेरेया...महिला क्रिकेटर स्मृति के छलक पड़े आंसू
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Sat, 02 Sep 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीवुड के दर्शकों के बीच इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर हलचल बनी हुई। लेकिन कल के शो ने तो और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। सेट पर पहुंची महिला क्रिकेट टीम ने 'केबीसी' के शो को चारचांद लगा दिए।
झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, मिताली राज, पूनम रावत, वेद कृष्णमूर्ति को शो के सेट पर बतौर स्पेशल गेस्ट टीम बुलाया गया था। अब शो के होस्ट बिग बी का अंदाज तो निराला ही है। उन्होंने बेहद गर्मजोशी के साथ टीम का स्वागत किया।
इस बीच अमिताभ बच्चन ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना से पूछा कि उनका पसंददीदा गाना कौन सा है? स्मृति ने भी झट से जवाब दिया 'चन्ना मेरेया-मेरेया, चन्ना मेरेया...' भाई बिग बी ने साबित कर दिया कि वो अपने स्पेशल गेस्ट का बेहद ख्याल रखते हैं। उन्होंने झट से सेट से ही सिंगर अरिजीत सिंह को फोन लगाकर ये गाना गाने की फरमाइश कर दी।
विज्ञापन
बिग बी कहें और कोई उनकी फरमाइश न पूरी करे। ये तो हो ही नहीं सकता। अरिजीत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फौरन गा दिया गाना। स्मृति की आंखें छलक आईं। शायद उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। बिग बी से मुलाकात और उनका स्पेशल अटेंशन पाकर स्मृति तो गदगद हो उठीं। महिला क्रिकेट टीम ने मिलकर 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। ये रकम टीम एक गैर सरकारी संगठन 'प्रयास' को देगी।