फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KBC 15 Amitabh Bachchan reveal secret of hiding his double chin and stay wrinkle free In show set

KBC15: अमिताभ बच्चन ने शो के सेट पर खोला बड़ा राज, बताया कैसे छिपाते हैं डबल चिन और रिंकल

Thu, 17 Aug 2023 02:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 17 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

'कौन बनेगा करोड़पति 15' एक बार फिर टीवी पर धमाल मचा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने एसआरके की वाइफ गौरी की वर्क लाइफ के बारे में दिलचस्प डिटेल शेयर की।

विज्ञापन
KBC 15 Amitabh Bachchan reveal secret of hiding his double chin and stay wrinkle free In show set
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 15 के साथ टीवी पर वापसी कर चुके है। इस शो में जहां एक तरफ एक्टर कठिन सवाल पूछते हैं, तो वहीं अपनी लाइफ से जुड़ी बातें भी खुलकर करते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने एसआरके की वाइफ गौरी की वर्क लाइफ के बारे में दिलचस्प डिटेल शेयर की साथ ही अपनी डबल चिन और रिंकल फ्री रहने का राज भी बताया।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से गौरी खान के इंटीरियर वर्क को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने कहा, 'मैंने गौरी का इंटीरियर वर्क देखा है। बीते दिनों मैं शाहरुख के साथ शूटिंग कर रहा था तो बात करते-करते उनकी वैन में चला गया, जिसे खूबसूरती से गौरी खान डिजाइन किया है। वहां एक टीवी, स्लाइडिंग सोफा, किचन और तमाम लग्जरी चीजें हैं। वहीं उन्होंने कहा कि, 'जिसके बाद मैंने सोचा था कि वह ये भी कहेंगे कि वह मेरी वैनिटी डिजाइन पर काम करेंगी, लेकिन अभी गौरी आई नहीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 15 Amitabh Bachchan reveal secret of hiding his double chin and stay wrinkle free In show set
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

शो होस्ट अमिताभ बच्चन ने हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट कपिल की मूंछों की जमकर तारीफ की। बिग बी की तारीफ सुनने के बाद कपिल ने उनसे ही पूछा कि वह अपनी दाढ़ी का स्टाइल कैसे मेंटेन रखते हैं। इस सवाल पर बिग बी ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'मैं उन्हें मेंटेन नहीं करता, वे खुद से अपना ख्याल रखती हैं'।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने यह खुलासा करते हुए कहा कि, 'फिल्म ‘अक्स’ की शूटिंग के दौरान मुझे ये दाढ़ी रखने के लिए कहा गया था। इसके बाद जब मैंने आईने में देखा तो मुझे ये स्टाइल पसंद आया बस तब से यह स्टाइल बरकरार रखा है'। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपके चेहरे पर डबल चिन, झुर्रियां जैसी दिखने लगती हैं। मुझे एहसास हुआ कि ये दाढ़ी डबल चिन को छिपाने में और मुझे रिंकल फ्री रखने में मदद करती है'।

यह भी पढ़ें: नहीं पता कि सेंसर बोर्ड में फैसले लेने वाले कहां से आते हैं, मैं बस अभिनय करता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed