फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaun Banega Crorepati season 17 preparations begin Amitabh Bachchan shares shooting pics of promo shoot

KBC 17: 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' की तैयारियां शुरू, अमिताभ बच्चन ने साझा कीं प्रोमो शूट की झलकियां

Mon, 31 Mar 2025 01:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 31 Mar 2025 01:39 AM IST
सार

KBC 17: टेलीविजन का मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन शुरू होने वाला है। अमिताभ बच्चन ने अपडेट साझा करते हुए बताया है कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 17 preparations begin Amitabh Bachchan shares shooting pics of promo shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग

विस्तार

मेगास्टार अमिताभ बच्चन सुपरस्टार के साथ-साथ टेलीविजन गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट भी हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि क्विज शो के अगले सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रोमो पर काम शुरू हो चुका है। यह पिछले सीजन के खत्म होने के कुछ हफ्ते बाद हुआ है।

विज्ञापन

 

बिग बी की पोस्ट
बिग बी अपने ब्लॉग पर लिखा, 'काम ही व्यक्ति के भाग्य का निर्धारक है और अगले सीजन के लिए शो की तैयारियां पूरी गंभीरता से शुरू हो गई हैं...इसलिए पहला कदम रजिस्ट्रेशन के लिए इन्विटेशन का प्रोमो होगा।' उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर तीन तस्वीरें भी साझा कीं। एक तस्वीर में वह सोफे पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और कैमरा ऊपर से कोई दृश्य शूट कर रहा है।
Barkha Bisht: 22 साल पुराने विवाद पर बरखा का खुलासा, बोलीं- ‘एकता कपूर चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थीं’

विज्ञापन
विज्ञापन

किरदार में खो जाते हैं बिग बी
इसके बाद उन्होंने बताया कि किस तरह वह फिल्म या सीरीज देखते हुए पूरी तरह तल्लीन हो जाते हैं। उन्होंने लिखा, 'क्या यह सभी के साथ होता है या सिर्फ मेरे साथ होता है... जब हम कोई फिल्म या टीवी सीरीज देखते हैं तो उसमें इतना तल्लीन हो जाते हैं कि कुछ समय बाद आप फिल्म के किरदार की तरह बनने और व्यवहार करने लगते हैं।'

Chiranjeevi: उगादी पर चिरंजीवी ने शुरू की 'मेगा 157' की शूटिंग, वेंकटेश दग्गुबाती के साथ साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन

बिग बी ने केबीसी के लिए जाहिर की थी खुशी
इस महीने की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने पुष्टि की थी कि वह लोकप्रिय गेम शो, 'कौन बनेगा करोड़पति' के आगामी सीजन के लिए होस्ट के रूप में लौटेंगे। वीडियो में बिग बी ने कहा था, "हर दौर की शुरुआत में एक सोच है, जो मन में आती है कि इतने साल बीत जाने के बाद वो प्यार वो साथ वो अपनापन आप सब की आंखों में देखने को मिलता है या नहीं। और हर दौर के अंत तक सच यही बन जाता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना चाहा है उसे कहीं ज्यादा मुझे मिला है और लगता रहता है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी ना टूटे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed