KBC 14: ‘केबीसी 14’ को मिला पहला करोड़पति, जानें पिछले सीजन में किन सवालों का जवाब देकर लोगों ने जीते एक करोड़
'कौन बनेगा करोड़पति' में आज कोल्हापुर की कविता चावला एक करोड़ जीतकर, सात करोड़ के सवाल का सामना करेंगी। ऐसे में जानते हैं कि 'केबीसी' के बीते सीजन में एक करोड़ के लिए पूछे गए सवालों का जवाब आप जानते हैं या नहीं।
विस्तार
'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वां सीजन को अपना पहला करोड़पित मिल चुका है। कोल्हापुर की रहने वाली 45 वर्षीय कविता चावला एक करोड़ की धनराशि जीतने वाली इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। वहीं, आज वह बिग बी के सामने हॉट सीट पर सात करोड़ के सवाल का सामना करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि केबीसी के बीते सीजन में एक करोड़ के लिए कौन से सवाल पूछे गए थे और क्या आप उनके जवाब जानते हैं।
बीते साल आगरा की हिमानी बुंदेला सीजन की पहली करोड़पति बनी थीं। उनसे सवाल पूछा गया था-
सवाल- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के जासूस के रूप में काम करते वक्त नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्मनाम का उपयोग किया था?
- वेरा एटकिंस
- क्रिस्टीना स्कारबेक
- जुलीएन आईस्नर
- जीन-मैरी रेनियर
सही जावब- D. जीन-मैरी रेनियर
महाराष्ट्र के हुसैन वोहरा एक करोड़ रुपये के सावल का जवाब नहीं दे पाए थे और 50 लाख पर शो को क्विट कर दिया था।
सवाल- आठ हजारी पर्वत शिखरों में से किस शिखर की ऊंचाई सबसे कम है, पर उसपर सफलतापूर्वक चढ़ाई सबसे बाद में की गई?
A. नंगा पर्वत
B. शीशापांगमा
C. अन्नपूर्णा
D. गाशरब्रुम
सही जवाब. B. शीशापांगमा
अमिताभ बच्चन के एक करोड़ के इस सवाल का जवाब देकर करोड़पति बने थे साहिर अहिरवार –
सावल- संस्कृत मुहावरा अतिथि देवो भव, जिसका अर्थ है अतिथि ईश्वर है, किस उपनिषद से लिया गया है?
A. कठो उपनिषद
B. मुंडका उपनिषद
C. छांदोग्य उपनिषद
D. तैत्तिरीय उपनिषद
सही जवाब- D. तैत्तिरीय उपनिषद
मध्यप्रदेश के रहने वाले प्रांशु त्रिपाठी ने भी 50 लाख रुपये लेकर शो को क्विट कर दिया था। उनसे एक करोड़ के लिए ये सवाल पूछा गया था।
सवाल- शाही जहाज जंग एक सवाई किस भारतीय शासक की संपत्ति थी, जिसे ब्रिटिश समुद्री डाकू हेलरी एग्री ने लूटा?
A. टीपू सुल्तान
B. हैदर अली
C. बाजीराव द्वितीय
D. औरंगजेब
सही जावब- D. औरंगजेब
अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के पहले सीजन में हर्षवर्धन नवाथे ही एक करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट थे।
सावल- इनमें से किसे भारतीय संविधान के तहत संसद की कार्रवाई में भाग लेने की अनुमति मिलती है?
A. सॉलिसिटर जनरल
B. अटॉर्नी जनरल
C. मुख्य न्यायाधीश
D. कैबिनेट सेक्रेटरी
सही जवाब- B. अटॉर्नी जनरल
सविता भाटी राजस्थान की रहने वाली हैं, जिनसे ये सवाल पूछा गया था
सवाल- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तुर्की में 1915-16 के किस लड़ाई में भारतीय सेना के करीब 16,000 से अधिक सैनिकों ने मित्रों राष्ट्रों के साथ मिलकर बहादुरी से युद्ध किया था?
A. गैलिसिया
B. गलीपोली
C. तबसोर
D. अंकारा
सही जावब- B. गलीपोली