{"_id":"5b0e1fcf4f1c1bda6e8b54f7","slug":"katrina-kaif-sends-love-to-alia-bhatt-for-raazi-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजी' की सक्सेस से खुश हैं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना, बांधे आलिया की तारीफों के पुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राजी' की सक्सेस से खुश हैं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना, बांधे आलिया की तारीफों के पुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।इतना ही नहीं इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है। बॉलीवुड में अगर इस वक्त किसी बात की चर्चा है तो आलिया की एक्टिंग और रणबीर कपूर के साथ चल रहे अफेयर की खबर।
हम सभी जानते हैं कि आलिया से पहले कटरीना, रणबीर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और जैसे ही कटरीना को रणबीर और आलिया के रिश्ते की खबर लगी कटरीना ने आलिया से बातचीत कम कर दी लेकिन खबर महज अफवाह लग रही हैं क्योंकि हाल ही में कटरीना ने 'राजी' की सक्सेस के लिए आलिया को बधाई दी है।
इतना ही नहीं आलिया कपूर फैमिली के भी बहुत करीब हैं। कुछ दिनों पहले ही रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया की फोटो पर कमेंट किया था वहीं पिता ऋषि कपूर ने भी भट्ट फैमिली की तारीफों के पुल बांधे थे। उनके ट्वीट को देखकर तो ऐसा ही लग रहा था कि वह आलिया को बहू के रूप में स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
बात करें इस फिल्म की तो आलिया भट्ट की 'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।