बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ शादी और हनीमून के बाद अब काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनके पति विक्की कौशल पहले ही काम पर वापस लौट चुके हैं। अब कटरीना कैफ की बारी है और जल्द ही वह बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के साथ शूटिंग करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ जनवरी के मिड में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी। कटरीना कैफ अभिनेता सलमान खान के साथ इस फिल्म की आगे की शूटिंग करेंगी।
2 of 5
सलमान और कटरीना
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में शुरू करेंगी फिल्म की शूटिंग
फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग ऑस्ट्रिया, रूस, तुर्की और मुंबई में फिल्माने के बाद अब दिल्ली में होगी। सलमान खान जनवरी के मध्य में शूटिंग सत्र के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ इस फिल्म की बची हुई शूटिंग को दिल्ली में करेंगे। बताया जा रहा है कि राजधानी में इस फिल्म की शूटिंग 15 दिनों तक की जाएगी।
3 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में शूटिंग करने के बाद सलमान और कटरीना की तरफ से इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान और कटरीना कैफ इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के रियल लोकेशंस पर करेंगे।
4 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसके लिए फिल्म का क्रू पूरी तैयारी कर रहा है। दिल्लीवासियों के भीड़ को हैंडल करने का भी इंतजाम किया जा रहा है। दिल्ली में जो सेट लगेगा वहां हाई लेवल की सिक्योरिटी होगी ताकि फिल्म की शूटिंग के सीन और कटरीना और सलमान का लुक लीक न हो सके।
5 of 5
सलमान खान-टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
कटरीना और सलमान की फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म में सलमान खान भारतीय जासूस की भूमिका में दिखेंगे और कटरीना कैफ आईएसआई की जासूस की भूमिका निभाएंगी। सलमान खान के किरदार का नाम जहां अविनाश सिंह राठौर है, वहीं कटरीना के किरदार का नाम जोया हुमैनी है।