अब कैटरीना ने दीपिका पर किया पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की कैटवार अब जगजाहिर है। दोनों एक दूसरे को हिट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। स्पेन पिक्स पर दीपिका का ताना सुनने के बाद अब कैट ने भी उन पर पलटवार किया है।
रणबीर और कैटरीना के जब बिकनी पिक्स लीक हुए थे तब दीपिका ने कैटरीना पर ताना मारते हुए कहा था कि सेलिब्रिटीज को अपनी निजता का ख्याल खुद रखना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी एक्टिविटीज संभल कर करनी चाहिए। ये दीपिका का बातों-बातों में कैट को साफ इशारा था।
कैटरीना को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। तब तो उनको रणबीर ने चुप करा दिया लेकिन दीपिका को जवाब देने के लिए कैट मौका ढूंढ रहीं थीं। अब उन्होंने कहा है कि सितारे छुट्टी मनाने कई जगहों पर जाते रहते हैं अब भी लोग गए हुए हैं किसी के साथ कहीं पर भी कुछ हो सकता है।
कैट किसको इशारा कर रहीं थीं सब समझ सकते हैं। आजकल दीपिका और रणवीर सिंह के भी छुट्टी लेकर जाने की खबरें हैं। ऐसे में कैट ने दीपिका को ही सावधान कर दिया है।