रणबीर की आखिरी निशानी को कैटरीना ने कहा अलविदा, आंखों में आए आंसू
आखिरकार महीनों तक दर-दर भटकने और घर ढूंढने के बाद कैटरीना कैफ को उनका मनपसंद घर मिल ही गया। फरवरी में ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं।
अब तक दोनों कार्टर रोड स्थित एक घर में लिव इन में रहते थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद ही रणबीर अपने बैग पैक कर के घर से निकल गए थे। कैटरीना को लगा होगा कि रणबीर वापस आएंगे लेकिन चार महीने इंतजार करने के बाद उन्होंने भी घर छोड़ने का ही फैसला कर लिया।
अकेले घर में रहने को मजबूर हो गई थीं कैटरीना
यही नहीं, घर में रुकने का ये भी कारण था कि उस घर का किराया काफी ज्यादा था और 6 महीने का एंडवास भी दिया जा चुका था। लेकिन तब से कैटरीना अपने लिए नया घर तलाश रही थीं।
अब जाकर उन्हें बांद्रा में अपनी पसंद का घर मिल गया है और वो उसमें शिफ्ट कर चुकी हैं। यानी अब कैटरीना को फिर से एक मकान को घर बनाना है। खुद सारी मेहनत करनी है।
फिलहाल कैटरीना और रणबीर मोरक्को में अपनी अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन वहां भी दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों को ही एक दूसरे की वजह से कई परेशानियां आ रही हैं।