फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif Christmas photos again raised Pregnancy rumours Actress seen hiding baby bump with vicky kaushal

Katrina Kaif: क्रिसमस सेलिब्रेशन में बेबी बंप छुपा रही थीं कटरीना? तस्वीरें देख फैंस ने लगाई सवालों की झड़ी

Mon, 26 Dec 2022 12:55 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 12:55 PM IST
सार

कटरीना के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा कि कटरीना जानबूझकर इस तरह से खड़ी हुईं, जिससे उनका बेबी बंप किसी को नजर नहीं आए।

विज्ञापन
Katrina Kaif Christmas photos again raised Pregnancy rumours Actress seen hiding baby bump with vicky kaushal
Katrina Kaif Christmas photos - फोटो : social media

विस्तार

25 दिसंबर को पूरे विश्व में क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। इस बीच बॉलीवुड कलाकारों ने भी क्रिसमस का त्योहार मनाया। वहीं, बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी में शुमार कटरीना और विक्की कौशल ने भी परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया। क्रिसमस पार्टी में उनके साथ बॉलीवुड के कुछ खास और करीबी दोस्त शामिल हुए। कटरीना ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कीं। इन तस्वीरों में कटरीना अपने परिवार के पीछे छिपती नजर आईं। इसके बाद फैंस ने सवाल पूछे कि क्या कटरीना प्रेग्नेंट हैं? 

विज्ञापन


परिवार के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस
कटरीना और विक्की की शादी के बाद यह दूसरा क्रिसमस है, जो उन्होंने साथ में मनाया। कटरीना ने परिवार के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें पति विक्की कौशल, उनके माता-पिता शाम कौशल और वीना कौशल, भाई सनी कौशल और बहन इसाबेल कैफ नजर आईं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने मेरी क्रिसमस लिखा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस ने प्रग्नेंसी को लेकर पूछे सवाल
अक्सर कलाकारों के फैंस उनसे जुड़ी सभी चीजों को नोटिस किया करते हैं। वहीं, कटरीना के इन तस्वीरों को साझा करने के बाद उनके फैंस अंदाजा लगा रहे है कि वह अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। एक यूजर ने लिखा कटरीना जानबूझकर इस तरह से खड़ी हैं, जिससे उनका बेबी बंप किसी को नजर नहीं आए। दूसरे यूजर ने लिखा- कटरीना आप प्रेग्नेंट लग रही हैं। कटरीना ने दूसरा फोटो क्रिसमस ट्री पर विक्की कौशल के साथ लगाया, जिसमें उनके पति पीछे से गले लगाते दिखे। इस तस्वीर में भी फैंस को कटरीना का बेबी बंप दिखाई दिया।


यह भी पढ़ें- Dheeraj Dhoopar Baby Photo: धीरज धूपर ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, सेंटा के लुक में दिखे बेहद क्यूट

नेहा धूपिया ने भी साझा कीं तस्वीरें
दरअसल, क्रिसमस की पार्टी में कटरीना-विक्की के साथ नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी भी शामिल थे। क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें नेहा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। इन्हें देखकर फैंस बोले कि कटरीना ने अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की।

फोन भूत ने नहीं किया कुछ खास कमाल
कटरीना हाल ही में फोन भूत फिल्म में दिखाई दी थीं। हालांकि, उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा मेरा नाम ओटीटी पर रिलीज की गई, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed