फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kate Winslet door scene in Titanic was inspired by real survivor Fang Lang grandson reveals

टाइटैनिक हादसे में जिंदा बचे शख्स के पोते ने किया खुलासा, जानिए कहां से प्रेरित था केट विंसलेट का डोर सीन

Fri, 29 May 2026 01:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 29 May 2026 01:08 PM IST
सार

Titanic Film Scene Inspired By Fang Lang : पॉपुलर फिल्म 'टाइटैनिक' को दुनियाभर के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का आखिरी सीन टाइटैनिक हादसे में बचे फांग लैंग से प्रेरित है, ऐसा उनके पोते का दावा है। जानिए, क्या सच में ऐसा है? 

विज्ञापन
Kate Winslet door scene in Titanic was inspired by real survivor Fang Lang grandson reveals
फिल्म 'टाइटैनिक' का सीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1997 में रिलीज हुई जेम्स कैमरून निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइटैनिक' के हर सीन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को लेकर टाइटैनिक दुर्घटना में बचे फांग लैंग के पोते ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि यह सीन उनके दादाजी के आखिरी वक्त से प्रेरित था।
विज्ञापन


दरवाजे के सहारे बचे थे फांग लैंग 
टाइटैनिक दुर्घटना में बचे फांग लैंग के पोते स्टीवन फांग ने बताया, 'मेरे दादा फांग लैंग,1912 में टाइटैनिक जहाज में थे। जब यह दुर्घटना घटी तो वह जहाज डूबने के बाद एक तैरते दरवाजे से चिपक कर बच गए थे। यही सीन ऑस्कर विनिंग फिल्म 'टाइटैनिक' में दिखाया गया, इस सीन में केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अभिनय किया था।'
विज्ञापन

इतना ही नहीं स्टीवन ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून ने इस दृश्य पर फांग लैंग के प्रभाव को स्वीकार भी किया था।

Kate Winslet door scene in Titanic was inspired by real survivor Fang Lang grandson reveals
फिल्म 'टाइटैनिक' का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
भावुक करने वाला था अहसास 
फांग लैंग के पोते स्टीवन फांग ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को भावनात्मक रूप से काफी खास बताया। वह कहते हैं, 'इस विरासत, इस महान कहानी का हिस्सा बनना एक अविश्वसनीय अहसास है, इसके बारे में हर कोई जानता है। इस कहानी का हिस्सा बनकर हम बेहद विनम्र महसूस कर रहे हैं।' स्टीवन के अनुसार उनके दादाजी टाइटैनिक हादसे में बच निकले छह यात्रियों में से एक थे। मगर कभी उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। फांग लैंग की कहानी को बाद में 2020 मे एक डॉक्यूमेंट्री 'द सिक्स' में दिखाया गया था। 
 
विज्ञापन

Kate Winslet door scene in Titanic was inspired by real survivor Fang Lang grandson reveals
फिल्म 'टाइटैनिक' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'टाइटैनिक' ने जीते 11 ऑस्कर अवॉर्ड
टाइटैनिक हादसे की गिनती दुनिया के सबसे मशहूर समुद्री हादसों में की जाती है। 10 अप्रैल 1912 को यह जहाज इंग्लैंड से न्यूयॉर्क के लिए निकला था। इस हादसे पर बनी फिल्म 'टाइटैनिक' 1997 में रिलीज हुई थी। इसने पूरी दुनिया में 2.2 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसके साथ ही इस फिल्म को 11 ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed