फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aryan Sara Ali Khan to meet amar Ujala readers in agra for my city talks love aaj kal

आ पहुंची ‘सार्तिक’ से मिलने की घड़ी, अमर उजाला माई सिटी टॉक्स: लव आज कल आगरा में

Mon, 10 Feb 2020 01:10 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Feb 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aryan Sara Ali Khan to meet amar Ujala readers in agra for my city talks love aaj kal
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अमर उजाला की सीरीज माई सिटी टॉक्स की अगली कड़ी फिल्म लव आज कल के मशहूर सितारों कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ मंगलवार को आगरा में आयोजित हो रही है। इन दोनों कलाकारों से मिलने के लिए अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र से तमाम पाठक आगरा पहुंच रहे हैं। इन पाठकों का चयन एक प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन

Kartik Aryan Sara Ali Khan to meet amar Ujala readers in agra for my city talks love aaj kal
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मंगलवार को आगरा के ताज खेमा में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम के दौरान इन सौभाग्यशाली पाठकों से मिलने के लिए निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल के सितारे भी काफी उत्साहित हैं। जबलपुर के रहने वाले कार्तिक आर्यन फिल्म लव आज कल में दो किरदार निभा रहे हैं। एक किरदार 20 साल पहले के एक स्कूली छात्र का है जबकि दूसरे किरदार में वह आज के युवा बने हैं। फिल्म में उनके साथ तमाशा से अपना करियर शुरू करने वालीं आरुषि शर्मा और मशहूर अदाकारा सारा अली खान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aryan Sara Ali Khan to meet amar Ujala readers in agra for my city talks love aaj kal
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कार्तिक और सारा इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल के प्रचार के लिए अलग-अलग राज्यों का भ्रमण कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दोनों ने अमर उजाला के पाठकों से मिलने के लिए खास समय निकाला है। इस दौरान वह मोहब्बत की अनमोल निशानी ताज महल की पृष्ठभूमि में हो रहे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। माई सिटी टॉक्स- लव आज कल में कार्तिक और सारा के साथ फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली और निर्माता दिनेश विजन के भी मौजूद रहने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ आमंत्रण के जरिए है।

विज्ञापन

Kartik Aryan Sara Ali Khan to meet amar Ujala readers in agra for my city talks love aaj kal
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के दिन रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के अब तक तीन गाने शायद, ट्विस्ट और मेहरमा रिलीज हो चुके हैं। और, तीनो ही गाने लोगों ने खूब पसंद किए हैं। इम्तियाज अली के मुताबिक प्यार करने के अंदाज समय के साथ बदलते रहते हैं और प्रेम के भावों की इसी बदलती संरचना को वह अपनी फिल्म लव आज कल के नए संस्करण में नए तरीके से प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

राजा रवि वर्मा की पेटिंग्स बन गईं ये मशहूर अभिनेत्रियां, जी वेंकट के कैलेंडर की दुनिया भर में चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed