फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan took Sara Ali Khan as wife while promoting film Pati Patni Aur Woh

ब्रेकअप की खबरों के बाद पत्नी के तौर पर कार्तिक ने लिया सारा का नाम, जानें क्या है मामला?

Sun, 01 Dec 2019 05:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 01 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan took Sara Ali Khan as wife while promoting film Pati Patni Aur Woh
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ब्रेकअप की खबरों के बाद से लगातार चर्चे में बने हुए हैं। इन दोनों सितारों के भले ही लंबे वक्त से एक साथ न देखा गया हो लेकिन इन दोनों के मन में दोनों के लिए कुछ तो है। इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ जब कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' का प्रमोशन करने पहुंचे।

विज्ञापन


बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कार्तिक कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से उनका नाम एक बार फिर से सारा के साथ जुड़ गया। इंटरव्यू के दौरान कार्तिक से मजाक में एक सवाल पूछा गया जो कि उनकी फिल्म के नाम पर आधारित था। कार्तिक को कुछ अभिनेत्रियों के नाम बताए गए और पूछा गया कि इनमें से कौन पत्नी और कौन वो है?
विज्ञापन


कार्तिक को जो अभिनेत्रियों के नाम बताए गए उनमें कियारा आडवाणी, नुसरत भरूचा, सारा अली खान और तारा सुतारिया थीं। कार्तिक ने कियारा और तारा का नाम चुना। हालांकि जब कार्तिक नाम का चुनाव कर रहे थे तो उन्होंने नुसरत भरूचा और सारा को पत्नी बताया और बाकी अभिनेत्रियों को वो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा अली खान से पहले कार्तिक का नाम 'प्यार का पंचानामा' अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल कार्तिक इन दिनों 'पति पत्नी और वो' फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बिग बॉस के 'वीकेंड का वार' में भी इस फिल्म के सितारे प्रमोशन करने पहुंचेगें। यह सितारे बिग बॉस के घर के अंदर भी जाएंगे और घरवालों के साथ कुछ टास्क खेलेेंगे। इसके साथ ही सलमान खान के साथ स्टेज पर मस्ती करते हुए भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो छह दिसंबर को रिलीज हो रही है।


यह भी पढ़ें- घर बेचने की अफवाह पर रकुलप्रीत सिंह को आया गुस्सा, कहा- 'कोई सच्ची खबर लेकर आएं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed