फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday wraps up her debut web show Call Me Bae first season says The most special ever

Call Me Bae: अनन्या पांडे ने पूरी की डेब्यू शो 'कॉल मी बे' की शूटिंग, तस्वीर साझा कर जताई खुशी

Sun, 22 Oct 2023 09:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Oct 2023 09:04 AM IST
विज्ञापन
Ananya Panday wraps up her debut web show Call Me Bae first season says The most special ever
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अनन्या पांडे ने धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस का असर दर्शकों पर छोड़ा है। 'पति पत्नी और वो', 'गहराइयां' और 'ड्रीम गर्ल 2' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अनन्या ने अब ओटीटी का रुख किया है। वह करण जौहर के शो 'कॉल मी बे' से ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं। इसके पहले सीजन की शूटिंग अभिनेत्री ने पूरी कर ली है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


अनुभव को बताया स्पेशल
अनन्या ने शो के पहले सीजन की शूटिंग पूरी होने की खुशी में केक काटा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज में केक की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने नोट लिखा है। ब्लूबेरी और रास्पबेरी केक की फोटो शेयर करने के साथ अनन्या ने लिखा है, 'अब तक का सबसे स्पेशल।' केक पर लिखा है, 'सीजन रैप हो गया बे!' इसके साथ हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन


12th Fail: निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं' फेल का प्रीमियर लांच, IPS की लव स्टोरी पर है बनी मूवी
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशनिस्टा के संघर्ष पर आधारित कहानी
बता दें कि कुछ दिनों पहले अनन्या ने एक और पोस्ट शेयर किया था, इसमें उन्होंने शूटिंग का अनुभव साझा किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'कॉल मी बे! पांचवें दिन से 55वें दिन तक, कल हमारे आखिरी दिन की सारी फीलिंग्स।' इस शो में अनन्या के अलावा वरुण धवन, नीलम कोठारी, वीर दास और सिद्धार्थ भारद्वाज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह शो एक अरबपति फैशनिस्टा के संघर्ष पर आधारित है, जो अपने लिए कठोर मेहनत करती है'।
90s Movies: देखना चाहते हैं 90 के दशक का सिनेमा तो, लिस्ट में शामिल करें इन थ्रिलर फिल्मों का नाम

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई। अब वह 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। इसके अलावा अलावा उन्के पास जोया अख्तर की 'खो गए हम कहां' भी है, जिसमें अनन्या सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Salman Khan: सलमान खान के बॉडीगार्ड की मां प्रीतम कौर हुई बदसलूकी! पुलिस में दर्ज कराई FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed