Kartik Aaryan: 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया बप्पा का आशीर्वाद
'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज पर कार्तिक आर्यन सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचते नजर आए हैं। साथ ही फैंस से मिल रहे प्यार पर आभार भी व्यक्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून, गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स दोनों के जरिए खूब सराहा जा रहा है। वहीं, इसकी रिलीज पर लीड एक्टर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
फिल्म 'भूल भुलैया 2' में शानदार प्रदर्शन के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है। वहीं, मूवी की रिलीज डे पर कार्तिक आर्यन को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचते देखा गया है। सफेद शर्ट और डेनिम में कार्तिक, दर्शन करने के बाद पैपराजी के कैमरों लिए पोज देते नजर आए। साथ ही सभी को उनके प्यार के लिए धन्यवाद भी दिया।
Kangana Ranaut: बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद कंगना पर आलिया का वार, बोलीं- हर बात में अपनी नाक घुसाती हैं
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन का बप्पा में विश्वास
कार्तिक आर्यन ने अपने एक इंटरव्यू में साझा किया था कि उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर जाने को एक निजी अभ्यास बना लिया है। एक्टर गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने और अपने रास्ते में आने वाले अवसरों के लिए उनका आभार व्यक्त करने में विश्वास करते हैं।
Satyaprem Ki Katha Review: कथा सत्यप्रेम की, भरोसा न्यू मिलेनियल्स का और संदेश ऐसा जो दिल को छू जाए
'सत्यप्रेम की कथा' की स्टारकास्ट
'सत्यप्रेम की कथा' की कहानी कार्तिक आर्यन के जरिए निभाए गए किरदार सत्यप्रेम अग्रवाल और कियारा आडवाणी यानी कथा कपाड़िया की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में शानदार दृश्यों के साथ बेहतरीन ट्रैक भी हैं, जो दर्शकों को इससे बांधे रखते हैं। वहीं, इसमें अली सेठी की 'पसूरी' का रीमेक है, जिसे तुलसी कुमार और अरिजीत सिंह ने मिलकर गाया है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल और शिखा तल्सानिया जैसे मंझे हुए सितारे हैं।