फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan reaction on Kantara says he would want to do rooted films like this movie

Kartik Aaryan: 'कांतारा' जैसी फिल्म के इंतजार में कार्तिक आर्यन? बोले- मेरा खून देसी है

Tue, 13 Dec 2022 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Dec 2022 06:34 PM IST
सार

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा,मुझे 'कांतारा' जैसी फिल्में देखने में मजा आता है और इसी तरह की फिल्में करने का भी शौक है।' 

विज्ञापन
Kartik Aaryan reaction on Kantara says he would want to do rooted films like this movie
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। 'भूल भुलैया 2' की जबरदस्त सफलता के बाद बाद कार्तिक की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस वक्त पाइपलाइन में उनके पास कई धांसू प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने 'कांतारा' जैसी फिल्म में काम करने की इच्छा भी जताई है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान खुद कार्तिक ने यह कहा है।

विज्ञापन


कार्तिक आर्यन से हाल ही में एक बातचीत के दौरान पूछा गया है कि क्या वह 'कांतारा' जैसी फिल्म करना चाहेंगे? इस पर कार्तिक ने रजामंदी जताते हुए कहा कि वह ऐसी फिल्म करना चाहेंगे। साथ ही कार्तिक ने खुद को 'देसी' बताया। कार्तिक ने यह भी कहा कि उन्हें 'कांतारा' जैसी फिल्में देखना बेहद पसंद है। बता दें कि ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत 'कांतारा' को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई। 
विज्ञापन

Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की नई फिल्म के टाइटल का एलान, नाम सुन चकराया फैंस का सिर
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा, 'मैं जमीन से जुड़े मुद्दे पर फिल्में करना पसंद करूंगा। मैं खुद बहुत देसी इंसान हूं। मेरा खून पूरा देसी है। मुझे ऐसी फिल्में देखने में मजा आता है और इसी तरह की फिल्में करने का भी शौक है।' इसके अलावा कार्तिक ने अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर भी बात की। 
Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने इस हफ्ते रैंकिंग लिस्ट में मारी बाजी, अंकित-सुंबुल ने भी बनाई जगह तो अब्दू हुए बाहर

कार्तिक आर्यन ने कहा 'कुछ हेडलाइन देखता हूं कि 'कार्तिक के युग की शुरुआत हो चुकी है।' अपनी इस सफलता को देखते हुए बेहद खुशी होती है। मैं उम्मीद करता हूं कि अच्छी फिल्में चलती रहें और मैं अच्छी फिल्में करता रहूं।' कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें 'फ्रेडी' में देखा गया। यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इस वक्त कार्तिक 'शहजादा' और  'सत्यप्रेम की कथा' में व्यस्त हैं।
Maula Jatt: अगर पाकिस्तानी फिल्म को किसी ने..., मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने से भड़के हिंदुस्तानी भाऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed