{"_id":"639871a9b6f665040110563d","slug":"the-legend-of-maula-jatt-india-release-hindustani-bhau-opposed-pakistani-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maula Jatt: अगर पाकिस्तानी फिल्म को किसी ने..., मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने से भड़के हिंदुस्तानी भाऊ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maula Jatt: अगर पाकिस्तानी फिल्म को किसी ने..., मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने से भड़के हिंदुस्तानी भाऊ
Tue, 13 Dec 2022 06:06 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:06 PM IST
सार
मौला जट्ट थियेटर में करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है, लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि ये फिल्म अब भारत में भी लॉन्च होने वाली है। जिसके बाद भारत में इसकी रिलीज को लेकर विरोध जताया गया था।
विज्ञापन
मौला जट्ट, हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तानी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की चर्चा सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी है। ये फिल्म पिछले 15 अक्टूबर को पाकिस्तान समेत देश के कई अन्य देशों में भी रिलीज हुई थी। जिसके बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। मौला जट्ट थियेटर में करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है, लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि ये फिल्म अब भारत में भी लॉन्च होने वाली है। जिसके बाद भारत में इसकी रिलीज को लेकर विरोध जताया गया था। अब हिंदुस्तानी भाऊ ने भी इसपर अपना कड़ा विरोध जताया है।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मौला जट्ट को भारत में 23 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने इसका खूब विरोध जताया है। उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ भी अब फिल्म के भारत में रिलीज होने का विरोध जता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Kathmandu Connection 2: 'काठमांडू कनेक्शन सीजन 2' का दमदार टीजर रिलीज, प्लेन हाईजैक से जुड़ी है कहानी
विज्ञापन
हिंदुस्तानी भाऊ का कहना है, द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट एक पाकिस्तानी फिल्म है, जिसमें पूरे के पूरे पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया है। अब यहां पर कुछ ऐसे एजेंट है जो इस फिल्म को यहां रिलीज करना चाहते हैं, जिसका एमएनएस ने विरोध किया है, और मैं हिन्दुस्तानी भाऊ एमएनएस के सपोर्ट में हूं'। आगे उन्होंने कहा, अगर किसी भी थिएटर में किसी ने भी इस फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की तो वो थिएटर वाला खुद जिम्मेदार रहेगा। उन्होंने ये भी कहा, तुम्हारी फिल्म, तुम्हारा सबकुछ उधर, इधर नहीं, ये नया हिन्दुस्तान है'।