फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan pet Katori Missing Ganpati Bappa after Ganesh Visarjan Festival actor shares adorable video

Kartik Aaryan: गणपति विसर्जन के बाद मायूस हुआ कार्तिक का पालतू डॉग कटोरी, आई बप्पा की याद, वीडियो वायरल

Sun, 07 Sep 2025 08:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 07 Sep 2025 08:43 PM IST
सार

Kartik Aaryan Video: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अनंत चतुर्दशी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत किया था। कल शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर उनका विसर्जन किया। एक्टर ने आज रविवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पालतू डॉग कटोरी बप्पा की याद में मायूस नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan pet Katori Missing Ganpati Bappa after Ganesh Visarjan Festival actor shares adorable video
कार्तिक आर्यन के पालतू डॉग कटोरी को आई बप्पा की याद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गणेश चतुर्थी के बाद गणपति उत्सव की खूब धूम दिखी। शनिवार को अनंत चतुर्दशी को विसर्जन के साथ बप्पा को विदाई दे दी गई। कार्तिक आर्यन ने भी अपने यहां गणपति बिठाए थे और कल उनका विसर्जन किया। गणपति विसर्जन के बाद कार्तिक के पालतू डॉग कटोरी को बप्पा की याद आ रही है। वह मंदिर के सामने मायूस होकर बैठा है। कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

Kartik Aaryan pet Katori Missing Ganpati Bappa after Ganesh Visarjan Festival actor shares adorable video
कार्तिक आर्यन का पालतू डॉग कटोरी - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक ने शेयर किया प्यारा वीडियो
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कटोरी को उस मंदिर के बाहर मायूस होकर बैठे देखा जा सकता है, जहां गणपति बप्पा विराजमान रहे। कार्तिक आर्यन कटोरी से कहते हैं, 'कटोरी, क्या हुआ? गणपति चले गए'। इसके बाद भी पालतू डॉग मंदिर को निहारता दिख रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan pet Katori Missing Ganpati Bappa after Ganesh Visarjan Festival actor shares adorable video
कार्तिक आर्यन ने घर पर किया विसर्जन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक ने घर पर ही किया विसर्जन
कार्तिक आर्यन ने कल शनिवार को अपने घर पर ही बप्पा का विसर्जन किया था। उन्होंने एक ड्रम को फूलों से सजाया। इसके बाद मां के साथ पूजा-अर्चना कर बप्पा को विदाई दी। बप्पा के विसर्जन के दौरान कटोरी भी साथ रहा। कार्तिक ने विसर्जन की झलकियां भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Trending Today: जुहू बीच की सफाई करने पहुंचे अक्षय कुमार, गाना गाकर छाए आमिर, पढ़िए मनोरंजन की बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन

कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे के पहले 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी। हालांकि अभी इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed