{"_id":"63ee219770bb9b24fb05f5b3","slug":"kartik-aaryan-film-shehzada-ott-rights-sold-film-collected-more-than-budget-before-its-release-as-per-reports-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shehzada OTT Rights: इस ओटीटी ने खरीदे 'शहजादा' के राइट्स, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehzada OTT Rights: इस ओटीटी ने खरीदे 'शहजादा' के राइट्स, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Thu, 16 Feb 2023 05:59 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
शहजादा
- फोटो : social media
कार्तिक आर्यन की मोस्ट रोमांटिक फिल्म शहजादा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इस हफ्ते यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। भूल भुलैया के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब डिजिटल राइट्स और म्यूजिक राइट्स बेचकर लगभग 70% ये ज्यादा वसूली कर चुकी है।
विज्ञापन
इतने में बिके डिजिटल राइट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके म्यूजिक राइट्स 10 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं जबकि ‘शहजादा’ के सैटेलाइट राइट्स 15 करोड़ रुपये में बिके हैं। खबरें ये भी हैं कि ‘शहजादा’ के ओटीटी राइट्स डिजिटल स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स को 40 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। वहीं फिल्म के ओवरसीज राइट्स भी 5 करोड़ रुपये में बिके हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन की शहजादा को 85 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Adnan Sami: सरकार का समर्थन करना अदनान सामी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
विज्ञापन
इन फिल्मों से मिलेगी टक्कर
बता दें कि कार्तिक आर्यन की शहजादा को पठान के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटममैनिया के साथ कड़ी टक्कर मिलने वाली है। दोनों फिल्में एक ही दिन यानी इस शुक्रवार 17 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। बता दें कि यह फिल्म साउथ में अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैंकुंठपुरमलू की हिंदी रीमेक है। स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन और परेश रावल भी अहम रोल मे हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।